11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यसचिन पायलट ने मौका मिलते ही बैरी गहलोत पर छोड़ा 'मोदी मोहपाश'...

सचिन पायलट ने मौका मिलते ही बैरी गहलोत पर छोड़ा ‘मोदी मोहपाश’ बाण

Published on

जयपुर

राजस्थान के राजनीतिक गलियारों में सचिन पायलट बनाम अशोक गहलोत की राजनीति के बीच अब नई चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल मंगलवार को बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ धाम पर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से सूबे के सीएम अशोक गहलोत की जमकर तारीफ किया जाना आज राजस्थान के अखबारों की सुर्खियां रही हैं। जयपुर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में सवार होने पहुंचे कुछ लोग अखबार के पन्ने पलटते हुए कहते देखे गए कि पीएम मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री रहे और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह की खुले मंच से तारीफ की थी। अब गहलोत साहब की करके गए हैं। इसी बीच सचिन पायलट का भी इस पूरे मामले पर बयान आ गया है। सचिन पायलट ने भी तंज कसते हुए कहा दिया है कि पहले मोदी की ने गुलाम नबी आजाद की भी तारीफ की थी, कल मानगढ़ में जो तारीफ की उसे हल्के में नहीं ले सकते।

गहलोत का नाम लिए बिना सचिन पायलट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो बयान दिए और जो बड़ाइयां (तारीफ) की। वह काफी दिलचस्प घटनाक्रम है क्योंकि इसी प्रकार प्रधानमंत्री जी ने सदन में गुबाम नबी आजाद की भी बड़ाइयां (तारीफ) की थी। उसके बाद क्या घटनाक्रम हुआ, हम सब ने देखा है। पायलट ने कहा कि मानगढ में बड़ा इंटरेस्टिंग डवलपमेंट था। इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। जयपुर में मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने यह बयान देकर अशोक गहलोत पर सीधा निशाना साधा है।

गुलाम नबी आजाद कांग्रेस छोड़ कर बना चुके हैं नई पार्टी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे गुलाम नबी आजाद की जब संसद से विदाई हुई थी। उस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजाद की खूब तारीफ की। एक आतंकी घटना का जिक्र करते हुए मोदी जी ने कहा था कि गुजरात के कई लोग कश्मीर में फंसे हुए थे। तब गुलाम नबी आजाद ने मदद की थी। उस दिन मोदी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसु टपक पड़े थे। पिछले दिनों गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया और नई पार्टी का गठन कर दिया। आने वाले दिनों में आजाद की पार्टी कश्मीर में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

कल गहलोत की तारीफ की तो सचिन पायलट ने कहा इसे हल्के में ना लें
एक नवंबर को मानगढ धाम में प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी और अशोक गहलोत ने मंच साझा किया था। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने अशोक गहलोत की काफी तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि पहले ये जगह काफी विरान थी। अब इसे हरा भरा कर दिया है। मोदी जी ने यह भी कहा कि अशोक गहलोत पहले भी हम मुख्यमंत्रियों में सबसे सीनियर थे और आज भी मंच पर बैठे मुख्यमंत्रियों में सबसे सीनियर है। मोदी की तारीफ के बाद गहलोत और मंच पर मौजूद सभी नेता हंस पड़े।

पायलट ने गुलाम नबी आजाद से कर दी तुलना
इधर गहलोत की तारीफ को सचिन पायलट ने गुलाम नबी आजाद की तारीफ से जोड़कर बयान दिया है। पायलट ने ताज्जुब करते हुए कहा कि मानगढ का घटनाक्रम सामान्य घटनाक्रम नहीं था। इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। पूर्व में भी जो हुआ, हम सबने देखा था। आने वाले दिनों की परिस्थितियों पर हम सब की नजर है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...