14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलसाक्षी धोनी ने किए साईं बाबा के दर्शन, भड़के फैंस पूछे- राम...

साक्षी धोनी ने किए साईं बाबा के दर्शन, भड़के फैंस पूछे- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में क्यों नहीं गईं थीं?

Published on

नई दिल्ली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। समय-समय पर इंस्टाग्राम पर फोटोज, वीडियोज अपडेट करतीं रहतीं हैं। इसी कड़ी में जब वह महाराष्ट्र के विश्व प्रसिद्ध शिर्डी धाम पहुंचीं तो ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। दरअसल, साक्षी ने 1 फरवरी की सुबह साईं बाबा के चरणों के करीब खड़े अपनी एक फोटो शेयर की और कैप्शन में ओम साईं राम लिखा। बस फिर क्या था, देखते ही देखते उनकी फोटोज पर लाइक्स और कमेंट्स की बौछार आ गई।

फोटो में साक्षी अकेले ही नजर आ रहीं हैं, यानी इस बात का पता नहीं लग पाया है कि क्या पति महेंद्र सिंह धोनी भी इस धार्मिक यात्रा में उनके साथी हैं। फोटोज पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन अधिकतर कमेंट शिकायती लहजे के ही नजर आते हैं। सोनाली ठाकुर नामक यूजर ने कमेंट किया, ‘साईं के आगे राम लगाने की जरूरत नहीं है… राम के दर्शन करने राम मंदिर में जाओ, वहां तो गए नहीं यहां राम याद आ रहे हैं।’

अनुराधा नामक यूजर कमेंट करते हुए पूछतीं हैं कि, ‘मैडम, आप श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को क्यों भूल गईं? क्यों मैडम?’😢 कमेंट्स की भीड़ के बीच भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव भी नजर आते हैं, जिन्होंने कमेंट बॉक्स में हाथ जोड़े हैं। ऊपर साक्षी के पोस्ट पर जाकर आप सारे कमेंट्स पढ़ सकते हैं।

याद हो कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हज़ारों लोग शामिल हुए थे, जिसमें एमएस धोनी निमंत्रण स्वीकार करने के बावजूद शरीक नहीं हुए। कारण भले ही अज्ञात हैं, लेकिन धोनी के फैंस इस शुभ अवसर पर अपने पसंदीदा क्रिकेटर की अनुउपस्थिति से नाराज जरूर थे। अब साक्षी धोनी की ट्रोलिंग में उसका प्रभाव साफतौर पर देखा जा सकता है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...