16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यमोदी के प्रशंसक हैं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के फाउंडर संधू, कल ही स्मृति...

मोदी के प्रशंसक हैं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के फाउंडर संधू, कल ही स्मृति ईरानी ने की थी तारीफ

Published on

चंडीगढ़

मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी बीते दो दिनों से चर्चा में है। यहां पर एक नहाते हुए 60 से ज्यादा छात्राओं के एमएमएस वायरल होने का आरोप लगा है। इस मामले में एक आरोपी छात्रा को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके बॉयफ्रेंड को भी शिमला से गिरफ्तार किया गया है। सैकड़ों छात्र-छात्राओं यूनिवर्सिटी कैंपस में हंगामा कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन पर मामले को दबाने के आरोप लग रहे हैं। इस घटना के बाद से यूनिवर्सिटी की छवि खराब हुई है। यह वही यूनिवर्सिटी से जिसने बहुत ही कम समय में अभूतपूर्व वृद्धि देखी। यूनिवर्सिटी के नाम सबसे नई यूनिवर्सिटी होने का खिताब है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी को QS World University Rankings 2023 में जगह मिली थी। वहीं यूनिवर्सिटी के चांसलर मोदी की प्रशंसक है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लगभग एक दशक पुरानी है। इस साल की शुरुआत में जारी किए गए क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी और एनआईआरएफ रैंकिंग में यूनिवर्सिटी की रैंकिंग बहुत अच्छी थी। इस यूनिवर्सिटी ने पंजाब की तमाम पुरानी और प्रसिद्ध यूनिवर्सिटीज को पीछे कर दिया और यह सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी बन गई। यूनिवर्सिटी में भारत ही नहीं बल्कि 54 देशों के अंतरराष्ट्रीय छात्र भी पढ़ते हैं। अभी यहां लगभग 30,000 स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं।

2001 में शिक्षा क्षेत्र में रखा कदम
इस यूनिवर्सिटी की स्थापना 2012 में हुई थी। सिख उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता सतनाम सिंह संधू इसके चांसलर है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत प्रशंसक हैं। संधू चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट (सीडब्ल्यूटी) और न्यू इंडिया डिवेलपमेंट (एनआईडी) फाउंडेशन के संरक्षक भी हैं। कभी किसान रहे संधू ने 2001 में शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखा। उन्होंने सबसे पहले मोहाली के लांडरां में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज की स्थापना की।

पीएम के जन्मदिन पर किया स्वास्थ्य कैंप
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के वीडियो कांड के पहले दिन में संधू ने चंडीगढ़ में एक मेगा-स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करके मोदी का 72 वां जन्मदिन मनाया। इस कैंप का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हुईं। संधू मोदी के बड़ी प्रसंशक हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मोदी की तारीफों वाली खबरें, वीडियो और मोदी के ट्वीट पोस्ट करते हैं।

अप्रैल में की थी पीएम से मुलाकात
संधू ने सिख अनिवासी भारतीयों और पंजाबी समुदाय के प्रमुख सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। यह प्रतिनिधि मंडल इस साल अप्रैल में दिल्ली जाकर सद्भावना कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री से मिला था। मोदी से मुलाकात के बाद संधू ने पीएम की खूब तारीफ की थी। फिरोजपुर के एक छोटे से गांव से एशिया के सबसे तेजी से बढ़ते निजी विश्वविद्यालयों में से एक, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के सह-संस्थापक संधू और रशपाल सिंह धालीवाल के लिए यह जीवन की उपलब्धि रही है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...