10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयसंजय शेरपुरिया: PMO तक पहुंच का दावा, J&K एलजी को लोन... यूपी...

संजय शेरपुरिया: PMO तक पहुंच का दावा, J&K एलजी को लोन… यूपी STF के हत्थे चढ़े ठग की पूरी कुंडली

Published on

नई दिल्‍ली

जिस जालसाज संजय राय ‘शेरपुरिया’ को यूपी एसटीएफ ने पकड़ा, वह बड़ा शातिर है। प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच का झांसा देकर उसने कई को ठगा। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने उसे मंगलवार को पकड़ा। अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, संजय प्रकाश राय ‘शेरपुरिया’ ने जम्‍मू और कश्‍मीर के उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्हा को 25 लाख रुपये का लोन दिया था। यह कर्ज 2019 लोकसभा चुनाव से पहले दिया गया। सिन्‍हा उस वक्‍त गाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद थे। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में इसे ‘अनसिक्योर्ड लोन’ के रूप में दिखाया। 2019 के चुनाव में वह बहुजन समाज पार्टी (BSP) के अफजाल अंसारी से हार गए। अगले साल सिन्‍हा को J&K का एलजी नियुक्‍त किया गया। अखबार के अनुसार, सिन्‍हा ने उसके सवालों का जवाब नहीं दिया। हालांकि, सिन्हा के एक करीबी ने दावा किया कि 2015-16 के बाद से राय के साथ सिन्‍हा का कोई संपर्क नहीं हुआ। अखबार ने सिन्‍हा के करीबी के हवाले से लिखा कि एलजी ने कई बार कर्ज चुकाने की कोशिश की लेकिन राय से संपर्क नहीं हो पाया।

2019 के चुनावी हलफनामे में मनोज सिन्‍हा ने किया कर्ज का जिक्र
सिन्‍हा को अगस्त 2020 में जम्‍मू और कश्‍मीर भेजा गया। उनके 2019 के चुनावी हलफनामे में पांच ‘अनसिक्योर्ड’ लोन का जिक्र है जिनका टोटल 57 लाख रुपये है। शेरपुरिया का कर्ज सबसे ज्यादा है। उसके अलावा चार अन्‍य लोगों से 3 लाख, 6 लाख, 8 लाख और 15 लाख रुपये का कर्ज दिखाया गया। सिन्‍हा 2019 का चुनाव हारने के बावजूद इलाके में काफी सक्रिय रहे। वह गाजीपुर से 1996 और 1999 में भी सांसद चुने गए थे। हालांकि, जब उन्हें J&K का एलजी बनाया गया तो पार्टी गतिविधियों से उन्‍हें दूरी बनानी पड़ी।

बीजेपी ने संजय ‘शेरपुरिया’ से किया किनारा
अखबार ने गाजीपुर भाजपा जिलाध्‍यक्ष भानुप्रताप सिंह से बात की तो उन्‍होंने संजय राय ‘शेरपुरिया’ से पल्‍ला झाड़ लिया। उन्‍होंने कहा, ‘राय न तो बीजेपी के सदस्‍य हैं, न ही पदाधिकारी। वह गाजीपुर आते थे और हमसे मिलते थे मगर पार्टी से कोई वास्‍ता नहीं रखते।’ हालांकि, अखबार वाराणसी के प्रमुख भाजपाई के हवाले से (गोपनीयता की शर्त पर) लिखता है कि ‘राय की बीजेपी के सीनियर नेताओं से करीबी थी। वह जब भी यहां आता तो पार्टी के नेता उससे मिलते थे।’

कौन है संजय राय ‘शेरपुरिया’?
यूपी एसटीएफ के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ऐसी शिकायतें सामने आई थीं कि पीएम समेत केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्रियों और बीजेपी के सीनियर नेताओं से नजदीकी दिखाकर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की जा रही है। जिसके बाद यूपी एसटीएफ को इस फर्जीवाड़े की जांच में लगाया गया है। आरोपी संजय शेरपुरिया ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई कंपनियां बना रखी थीं। जिनके लिए कई बैकों से लोन भी ले रखा था और बाद में डिफॉल्टर हो गया।

संजय शेरपुरिया की गिरफ्तारी होने के बाद अब इस संबंध में एसबीआई ने इसका पब्लिक नोटिस भी जारी किया है। उसने यूथ रूरल एंट्रेप्रिन्योर फाउंडेशन नाम से भी एक संगठन बना रखा है। इस संगठन में उसने डमी डायरेक्टर बनाए हुए हैं और खुद किसी पद पर नहीं है। हालांकि सोशल मीडिया पर वह खुद को इस संगठन का खुद को कर्ताधर्ता दिखाता है। इस संगठन के खाते में इसी साल जनवरी महीने में दो बार में छह करोड़ रुपये जमा करवाए गए हैं। इसके अलावा भी इस खाते में अलग अलग माध्यमों से रुपये जमा हुए हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...