21.4 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयमेरे घर लक्ष्मी के बाद सरस्वती आई है, तस्वीर शेयर कर BJP...

मेरे घर लक्ष्मी के बाद सरस्वती आई है, तस्वीर शेयर कर BJP सांसद मनोज तिवारी ने दी खुशखबरी

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवार ने दूसरी बेटी को जन्म दिया है। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर बेटी के जन्म की जानकारी दी। मनोज तिवारी ने ट्वीट में लिखा, बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी। सुरभि तिवारी इससे पहले बेटी सान्विका को जन्म दे चुकी है।

2020 में सुरभि से की थी शादी
सुरभि, मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। मनोज ने साल 2020 में सुरभि तिवारी से शादी की थी। मनोज तिवारी का पहली पत्नी रानी तिवारी से तलाक हो चुका है। मनोज और रानी की शादी 1999 में हुई थी। साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था। रीता से भी मनोज तिवारी की एक बेटी है। उसका नाम रीति तिवारी है। रीति अपनी मां के साथ मुंबई में रहती है। मनोज तिवारी के अनुसार रीति, सुरभि तिवारी के साथ काफी कंफर्टेबल है।

गोदभराई का वीडियो किया था शेयर
इससे पहले मनोज तिवारी ने 21 नवंबर को गोद भराई का वीडियो शेयर किया था। वीडियो में मनोज ने लिखा था कि ‘कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं बस महसूस कर सकते हैं।’ वीडियो पर फिल्मी जगत से लेकर राजनीति जगत की हस्तियों ने मनोज तिवारी को शुभकामनाएं दी थी।

Latest articles

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

More like this

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...