19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यढोल पर डांस करते करते सरपंच की थम गई सांसें... राजस्थान में...

ढोल पर डांस करते करते सरपंच की थम गई सांसें… राजस्थान में साइलेंट अटैक का एक और शिकार

Published on

राजसमंद

राजस्थान के राजसमंद जिले से होली के दिन हैरान करने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां एक बार फिर साइलेंट अटैक ने एक शख्स की जान ले ली है। दरअसल, जिले के कसार गांव में एक सरपंच को डांस करते समय दिल का दौरा पड़ गया, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। दरअसल, सेवंत्री के सरपंच विकास दवे (53) गुरुवार रात करीब 12:30 बजे होली का पारंपरिक नृत्य (गैर) में भाग ले रहे थे। अचानक यहां इस दौरान वे गिर पड़े और बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन वे होश में नहीं आए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डांस से पहले नहीं हो रही कोई परेशानी
दवे राजसमंद जिले के सेवंत्री में 10 सालों से सरपंच थे और उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। विकास दवे गुरुवार रात करीब 10:30 बजे कसार गांव में होली के मौके पर आयोजित पारंपरिक गेर नृत्य में शामिल हुए थे। उनके परिवार के करीबी विजय शर्मा के अनुसार, नृत्य शुरू होने से पहले दवे बिल्कुल स्वस्थ्य और हंसमुख थे। वे पूरे उत्साह के साथ नाच रहे थे। दो राउंड आराम से पूरे कर चुके थे। उनके चेहरे पर कोई थकावट के लक्षण भी नहीं दिख रहे थे। तीसरे राउंड की शुरुआत होते ही अचानक वे गिर पड़े और बेहोश हो गए। घटना को जान हर कोई हैरान है।

राजस्थान में लगातार आ रही ऐसी घटनाएं सामने
इससे पहले भी झालावाड़ के खानपुर क्षेत्र में मई 2024 को ग्राम पंचायत में क्लर्क के पद पर तैनात युवक की जागरण में नाचने के दौरान मौत हो गई। इससे पहले मार्च 2024 में कोटा जिले से भाजपा नेता और बॉडी बिल्डर देशराज पोसवाल की भी जिम में वर्कआउट करने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। 6 जुलाई को दौसा में एक स्कूल में 16 साल के दसवी में पढ़ने वाला छात्र की मौत हो गई थी। जयपुर में भी हाल की ऐसा इंसीडेंट सामने आया था। 7 जनवरी 2025 को मॉर्निंग वॉक के दौरान एक 35 वर्षीय युवा प्रदीप गुर्जर अचानक बेहोश हो गए और साइलेंट अटैक की वजह से मौत हो गई। कोराना काल के बाद से लगातार ऐसे वाकिए सामने आ रहे हैं।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...