8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान से 'पुरानी दुश्मनी' भुला तेहरान पहुंचे सऊदी आर्मी चीफ, ईरानी जनरल...

ईरान से ‘पुरानी दुश्मनी’ भुला तेहरान पहुंचे सऊदी आर्मी चीफ, ईरानी जनरल संग बैठक, पश्चिम एशिया में बदलेंगे समीकरण!

Published on

तेहरान:

सऊदी अरब के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने ईरानी अफसरों के साथ बैठक की है। सऊदी सैन्य अफसरों का दल रविवार को तेहरान पहुंचा है। दोनों देशों का रिश्ता लंबे समय तक अच्छा नहीं रहा और लगातार एक तनाव रहा है। पिछले साल दोनों देशों के बीच संबंध बहाल हुए थे। ऐसे में संबंध बहाली के बाद से यह एक दुर्लभ उच्च स्तरीय बैठक है। बैठक में जनरल बाघेरी ने दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग पर जोर दिया है। दोनों देशों के बीच ये बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि पश्चिम एशिया में इस समय तनाव है। लेबनान और गाजा में इजरायल हमले कर रहा है तो ईरान के साथ भी इजरायल की तनातनी चरम पर है। ऐसे में यह बैठक पश्चिम एशिया में बदलाव की वजह भी बन सकती है।

ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, सऊदी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ फय्याद अल-रुवैली ने तेहरान में ईरानी सेना के शीर्ष अफसर जनरल मोहम्मद बघेरी से ईरानी सशस्त्र बल जनरल स्टाफ मुख्यालय में मुलाकात की। रिपोर्ट में इस बैठक का विषय रक्षा कूटनीति का विकास और द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार बताया गया है।

साथ में अभ्यास करेंगी ईरान और सऊदी की सेनाएं?
ईरानी जनरल बघेरी ने बैठक में कहा कि हम चाहते हैं कि सऊदी नौसेना अगले साल ईरानी नौसैनिक अभ्यास में शामिल हो। उन्होंने कहा कि अगर सऊदी अरब की नेवी अगर प्रतिभागी नहीं बनती है तो पर्यवेक्षकों के रूप में इस अभ्यास का हिस्सा बने। शिया मुस्लिम बहुल ईरान और सुन्नी बहुल सऊदी अरब लंबे समय तक एक-जदूसरे के प्रतिद्वन्द्वी रहे हैं।

मार्च 2023 में चीन की मध्यस्थता में एक आश्चर्यजनक समझौते के तहत दोनों देशों ने संबंधों को बहाल किया है। 2016 में शिया धर्मगुरु निम्र अल-निम्र को रियाद में फांसी के विरोध में ईरान में सऊदी राजनयिक मिशनों पर हमला होने के बाद तेहरान और रियाद ने संबंध तोड़ लिए थे। ईरान और सऊदी ने लंबे समय से संघर्ष क्षेत्रों में, विशेष रूप से सीरिया और यमन में, विरोधी पक्षों का समर्थन किया है लेकिन बीते एक साल में चीजें बदली हैं।

ईरानी जनरल बाघेरी ने नवंबर 2023 में सऊदी रक्षा मंत्री के साथ एक फोन कॉल में सऊदी अरब के साथ सैन्य संबंधों में सुधार के लिए ईरान की तत्परता की घोषणा की थी। सऊदी अरब ने हाल ही में ऐलान किया था कि उसने ओमान सागर में ईरान और अन्य देशों के साथ युद्ध खेल आयोजित किया है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...