27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराष्ट्रीयहवाई अड्डों पर विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की जांच शुरू,...

हवाई अड्डों पर विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की जांच शुरू, राज्यों ने भी कसी कमर

Published on

नई दिल्ली

देश में सभी हवाई अड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों की कोविड टेस्टिंग शुरू हो गई है। चीन से कोरोना वायरस के नए वेरियेंट बीएफ.7 के फैलने के खतरे से बचने के लिए सरकार ने कड़े कदम का ऐलान किया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवारर शाम को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने इस बैठक में कहा कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी उपायों को मजबूत किया जाए। इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार शाम को ही सभी हवाई अड्डों को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच का निर्देश दे दिया। वैसे भी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों में से दो प्रतिशत लोगों के नमूने बिना किसी क्रम के आरटी-पीसीआर जांच गुरुवार से ही हो रही थी।

एयर सुविधा फॉर्म अनिवार्य करने पर विचार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को कहा था कि यात्रा से 72 घंटे पहले की गई आरटी-पीसीआर जांच के विवरण या चीन और अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए पूर्ण टीकाकरण प्रमाण की जानकारी देने संबंधी ‘एयर सुविधा’ फॉर्म को फिर से अनिवार्य करने पर विचार हो रहा है। चीन और कुछ अन्य देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि के मद्देनजर देश में कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई थी।

विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को हुई बैठक में निरंतर निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया था। हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि अभी तक कोविड मामलों में कुल मिलाकर कोई वृद्धि नहीं हुई है। मांडविया ने कहा था, ‘कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधित लोगों को सजग रहने और निगरानी बढ़ाने के लिये कहा है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिये तैयार हैं।’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 185 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,402 रह गई।

राज्यों में भी सख्ती शुरू
इधर, राज्य सरकारों ने भी कोरोना के खिलाफ ऐहतियाती उपाय तेज कर दिए हैं। केंद्र की सलाह के मुताबिक, बिहार के हवाईअड्डों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर औचक कोविड जांच की जाएगी। बिहार के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए मॉल, शॉपिंग सेंटर और सिनेमा हॉल अधिकारियों को एक अडवाइजरी भी जारी की गई है। हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट करने और संदिग्ध मामलों को आरटी पीसीआर टेस्ट और जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए अस्पतालों में भेजने के लिए कहा गया है।

वहीं, कर्नाटक में चहारदीवारी के भीतर मास्क पहनने को जरूरी बना दिया गया है। मध्य प्रदेश, उत्तराखंड ने भी पॉजिटिव मामलों की जीनोम जांच करवाने का आदेश दिया है। सरकारें मास्क पर भी सख्त हो गई हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जहां भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को मास्क पहनने के बारे में जागरूक करने का आदेश दिया है, वहीं आगरा में ताजमहल समेत विभिन्न पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...