7.6 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यओडिशा विधानसभा में विधायकों के बीच हाथापाई, कांग्रेस MLA का आरोप- पहले...

ओडिशा विधानसभा में विधायकों के बीच हाथापाई, कांग्रेस MLA का आरोप- पहले उन्होंने मेरा कॉलर पकड़ा

Published on

भुवनेश्नर:

ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को जमकर बवाल हुआ. प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायक जयनारायण मिश्रा और कांग्रेस विधायक तारा प्रसाद बहिनीपति के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. सूत्रों के मुताबिक, यह मौखिक विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया, जिससे सदन में मौजूद अन्य सदस्य सदमे में आ गए. कांग्रेस विधायक बहिनीपति ने आरोप लगाया कि जयनारायण मिश्रा ने पहले उनका कॉलर पकड़ा, लेकिन बाद में उनकी ओर से कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी.

इस घटना से ओडिशा विधानसभा में अफरा-तफरी मच गई, जिसके चलते स्पीकर को हस्तक्षेप कर व्यवस्था बहाल करनी पड़ी. हालांकि, हंगामा जारी रहने की वजह से सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी. इस घटना पर नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. कई नेताओं ने इस अराजक व्यवहार की आलोचना की है. इस बीच, विधानसभा अधिकारियों की ओर से इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

सदन में धक्का-मुक्की, आपस में भिड़े विधायक
बहिनीपति ने सदन के बाहर मीडिया से कहा कि बीजेपी विधायक ने उनके शर्ट का कॉलर पकड़कर उनको धक्का दिया. वह मंत्री महापात्र से हाथ जोड़कर निवेदन कर रहे थे कि जब सदन में व्यवस्था नहीं है तो वह जवाब न दें. लेकिन अचानक मिश्रा आए और उनका कॉलर पकड़ लिया. बाद में, सत्ता पक्ष और कांग्रेस के अन्य सदस्यों के बीच भी धक्का-मुक्की शुरू हो गई जिसके बाद अध्यक्ष पाढ़ी ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी. सदन में हंगामा खड़ा हो गया और बीजेपी और कांग्रेस के सदस्य एक-दूसरे को धक्का देते दिखे. बीजू जनता दल (बीजद) के सदस्य भी उसी जगह मौजूद थे, लेकिन वे इससे दूर रहे.

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...