26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'आंदोलन करने वाले खिलाड़ियों पर हो देशद्रोह का मुकदमा', विनेश-बजरंग के कांग्रेस...

‘आंदोलन करने वाले खिलाड़ियों पर हो देशद्रोह का मुकदमा’, विनेश-बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने पर बोले कुश्ती संघ अध्यक्ष

Published on

नई दिल्ली,

रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. विनेश आगामी चुनाव भी लड़ने जा रही हैं. खिलाड़ियों के कांग्रेस में शामिल होने और चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अब बयानबाजी भी जोरों पर है. इस क्रम में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने खिलाड़ियों के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इस पूरे आंदोलन की पटकथा ही कांग्रेस के कार्यालय में लिखी गई.

संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने इसकी शुरुआत इसलिए की क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बयान जारी किया था कि भारतीय कुश्ती सुरक्षित हाथों में है. कुश्ती की बढ़ती लोकप्रियता कांग्रेस से पची नहीं. इसलिए कांग्रेस ने एक सुनियोजित षड्यंत्र रचा, जिसमें सबसे बड़े दुर्भाग्य की बात है कि दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा ने बेटियों का इस्तेमाल किया है. बेटियों का इस्तेमाल करके एक आंदोलन को धार दी और आंदोलन कराया.

पूरे आंदोलन के पीछे दीपेंद्र और भूपेंद्र हुड्डा: संजय सिंह
उन्होंने आगे कहा कि बृजभूषण शरण सिंह पर अगर किसी भी तरह का आरोप लगेगा तो हिंदुस्तान की जनता का परसेप्शन है कि वह कर भी सकते हैं, लेकिन छेड़खानी जैसा आरोप लगाया जाना गलत था. क्योंकि बृजभूषण शरण सिंह के राजनीतिक जीवन की शुरुआत ही उनके कॉलेज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हुई थी. क्योंकि कुछ बच्चियों को उन्होंने शोहदों से बचाया था और फिर पूरे कॉलेज ने उनको हाथों हाथ लिया और वह उस कॉलेज के महामंत्री भी चुन लिए गए. पहले दिन से ही बोला गया था कि पूरा आंदोलन सुनियोजित है, वह सारी चीज अब सामने आने लगी हैं. पूरे आंदोलन के पीछे दीपेंद्र, भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस है, और आज यह बात साबित हो गया है.

‘आंदोलन की जांच कराई जाए’
बृजभूषण शरण सिंह का यह बयान कि विनेश फोगाट मेडल के लायक ही नहीं थी, इस बयान पर भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष ने कहा कि मेडल किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे देश का होता है और ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि वह मैडल लायक नहीं थीं. क्योंकि वह बाकी बच्चियों का हक मार के ओलंपिक में गईं. संजय सिंह ने सीधे तौर पर भारतीय कुश्ती को ओलंपिक में हुए मेडल के नुकसान के लिए विनेश फोगाट को जिम्मेदार ठहराया और भारत सरकार से यह मांग की कि पूरे आंदोलन की जांच कराई जाए और इन 3 लोगों पर देशद्रोह का भी मुकदमा चलाया जाए. क्योंकि कुश्ती में 5 से 6 मेडल आने वाले थे.

‘साक्षी मलिक ने खेल का बंटाधार कर दिया’
संजय सिंह ने कहा कि बजरंग पुनिया का कहना है कि आंदोलन के दौरान अगर पीएम मोदी उन लोगों को फोन करते तो सब कुछ ठीक हो जाता, तो क्या ऐसा होने पर लगाए गए छेड़खानी के आरोप भी खत्म हो जाता? इससे साबित होता है कि आंदोलन अपने ईगो के लिए लड़ा जा रहा था. साक्षी मलिक का चुनाव नहीं लड़ना उनका अपना व्यक्तिगत निर्णय है, लेकिन खेल का उन्होंने (साक्षी मालिक) बंटाधार तो कर ही दिया है. वह राजनीति करें, चाहे ना करें, लेकिन भारतीय कुश्ती संघ का कुछ नहीं कर सकती हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...