26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान से आईं सीमा हैदर ने बेटी को दिया जन्म, सचिन मीणा...

पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर ने बेटी को दिया जन्म, सचिन मीणा के घर आई लक्ष्मी

Published on

नोएडा,

अपने 4 बच्चों को लेकर अवैध रूप से पाकिस्तान से भारत आने वाली सीमा हैदर और यहां उनके पति सचिन मीणा एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल सीमा और सचिन के घर मंगलवार सुबह चार बजे बेटी का जन्म हुआ है. सीमा को अपनी बहन मानने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने जानकारी दी कि सीमा सचिन मीणा ने एक प्राइवेट अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी के जरिए बेटी को जन्म दिया है. उनके घर धन लक्ष्मी का आगमन हुआ है.

‘नामकरण के लिए सजेशन भेजें लोग’
उन्होंने कहा कि – हमारे और पूरे परिवार के लिए ये खुशी का अवसर है कि जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं. आगे हम नामकरण की प्रक्रिया में लोगों से सोशल मीडिया को जरिए नाम के सजेशन लेंगे.

इसी महीने हुई थी सीमा की गोदभराई
बेटी के जन्म से पहले ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में ही सीमा की गोद भराई की रस्म पूरी हुई थी. इस खास मौके पर सीमा के वकील और मुंह बोले भाई डॉ. एपी सिंह अपनी माता के साथ विशेष रूप से पहुंचे थे. कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर रस्म को यादगार बनाया. खास मौके पर पड़ोस की महिलाओं ने भी गोद भराई के पारंपरिक गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए थे.

पब-जी गेम के जरिए सचिन से दोस्ती
गौरतलब है कि सीमा हैदर पब-जी गेम के जरिए सचिन मीणा के संपर्क में आई थीं. दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा. इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गईं.

नेपाल में मंदिर में रचाई शादी
जानकारी के अनुसार साल 2019 में पाकिस्तान में सीमा के पति गुलाम नौकरी के लिए सऊदी अरब चला गया था. वहीं से वो सीमा को पैसे भी भेजता था. लेकिन 2019 के बाद वो कभी घर वापस नहीं आया. इसी बीच साल 2020 में सीमा की दोस्ती PUBG गेम के जरिए सचिन से हो गई. फिर दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ और 10 मार्च को वे नेपाल में मिले. सीमा ने दावा किया कि उस दौरान दोनों ने मंदिर में शादी भी की. लेकिन तब वे वापस अपने-अपने देश लौट गए .

4 बच्चों के साथ पाकिस्तान से निकली सीमा
इसके बाद सीमा सचिन के साथ ही रहना चाहती थी. सचिन ने भी सीमा के साथ रहना चाहता था. उसने सीमा से कहा कि वो उसे उसके चारों बच्चों के साथ अपनाने के लिए तैयार है. फिर सीमा ने भारत आने का निर्णय लिया. वो मई महीने की 10 तारीख को अपने चारों बच्चों के साथ पाकिस्तान के कराची शहर से शारजाह पहुंची. फिर यहां से फ्लाइट के जरिए काठमांडू पहुंची. काठमांडू से पोखरा एक प्राइवेट गाड़ी से पहुंची.

सचिन के पास नोएडा पहुंची और कभी नहीं लौटी सीमा
इसके बाद पोखरा से दिल्ली के लिए उसने बस ली. रास्ते में ही नोएडा में सचिन उसका इंतजार कर रहा था. 28 घंटे बाद 13 मई को सीमा नोएडा पहुंची. फिर सचिन उसे रबूपुरा इलाके में ले गया. यहां दोनों ने किराए का एक घर लिया और आराम से रहने लगे. लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई और 4 जुलाई के दिन सचिन और सीमा को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, दोनों कोर्ट से जमानत पर अभी रिहा हैं. आपको बता दें कि सीमा हैदर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. चाहे वह कोई भी त्यौहार हो या कोई खास मौका. वह अपना वीडियो जारी करना नहीं भूलतीं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...