5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसीमा-सचिन अब नहीं बचने वाले, वकील का इशारा मिलते ही आऊंगा भारत......

सीमा-सचिन अब नहीं बचने वाले, वकील का इशारा मिलते ही आऊंगा भारत… गुलाम हैदर ने किया नया खुलासा

Published on

इस्लामाबाद

सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने जमकर गुस्सा निकाला है। मंगलवार को जारी वीडियो में गुलाम ने कहा कि सीमा ने बेशर्मी की हद की है। जो वह कर रही है, उसकी माफी नहीं हो सकती। गुलाम ने कहा कि सीमा के अच्छे दिन खत्म हो चुके हैं और उसकी उल्टी गिनती शुरू होने वाली है। भारत की अदालत पर भरोसा होने की बात कहते हुए गुलाम ने कहा कि सीमा जब हिन्दुस्तान की अदालत में खड़ी होगी तो उसके पास जवाब नहीं होगा। वह जेल जाएगी और मेरे बच्चे मुझे वापस मिलेंगे।

गुलाम ने कहा, “मैंने देखा कि हाल ही में सचिन और सीमा ने फिर से शादी की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पहले कहा गया कि पिछले साल नेपाल में शादी हुई, फिर अब दोबारा शादी की। मुझे लगता है कि कुछ दिन बाद ये लोग तीसरी बार फिर से शादी करें। ये लोग अब खुद फंसने लगे हैं। ये कानूनी पंजे में फंस रहे हैं तो अब ये सब कह रहे हैं। इनको लग रहा है कि ये शादी का बहाना करके बच जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है।

‘मैं भी आ सकता हूं भारत’
गुलाम हैदर ने कहा कि सीमा और सचिन ने सस्ती शोहरत के लिए जो किया, वो बहुत खराब चीज है। बच्चों के वीडियो दिखाकर पैसा कमाने की कोशिश कर रहे हैं, इससे खराब बात क्या हो सकती है। ये सब देखकर मेरा दिल दुखता है। मैं आठ महीने से रोज परेशान हो रहा हूं, तिल-तिल मर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि ये इंतजार अब खत्म होगा और मेरे वकील सीमा को कानून के पंजे में लाएंगे।

गुलाम हैदर ने भारत आने के बारे में कहा कि मोमिन मलिक मेरा केस लड़ रहे हैं। वह मेरे नाम से अर्जी दे रहे हैं। जिस जिस दिन भी मोमिन मलिक का इशारा हो जाएगा, मैं तुरंत भारत पहुंच जाऊंगा। गुलाम ने कहा कि ये अदालत और वकील कै फैसला होगा कि कब मेरी वहां खुद पेश होने की जरूरत है। मुझे भारत की अदालत से उम्मीद है कि देर तो हुई है लेकिन अंधेर नहीं होगी। कह जाता है कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं और ये साबित होगा। मुझे उम्मीद है कि आने वाला वक्त इंसाफ करेगा। गुलाम ने पाकिस्तान की सरकार से भी मामले में दखल देने की अपील की है। उसने कहा कि अगर पीएम शहबाज की ओर से भारत की गवर्मेंट से बात की जाएगी तो मसले का हल जरूर निकलेगा और मेरे बच्चे वापस आएंगे। उसने कहा कि मैं इस मामले में बेबस हूं लेकिन दो मुल्कों के लिए कोई बड़ा मसला नहीं है। सरकारें चाहेंगी तो बच्चे वापस आ जाएंगे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...