11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यED और CBI को बॉर्डर पर भेजिए, दुश्मन BJP में प्रवेश कर...

ED और CBI को बॉर्डर पर भेजिए, दुश्मन BJP में प्रवेश कर सरेंडर कर देंगे! सामना संपादकीय में मोदी सरकार पर तंज

Published on

उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के मुखपत्र सामना अखबार के संपादकीय में देश की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा गया है। संपादकीय में लिखा गया है कि कश्मीरी पंडित आज भी असुरक्षित हैं। वर्ष 2016 में जब देश में नोटबंदी की गई, तब काला धन के साथ आतंकवाद खत्म होने की भी वजह बताई गई थी। लेकिन कश्मीर में आतंकवादी हमले जारी हैं। पुलवामा हमला भी नोटबंदी के बाद हुआ था। लेकिन उस पर प्रधानमंत्री नहीं बोले और न ही अब जम्मू-पुंछ मार्ग पर हुए हमले के बारे में। कश्मीर के हमलों के बारे में क्या प्रधानमंत्री मोदी कुछ बोलेंगे? न युद्ध की भाषा, न बुद्ध की, कम-से-कम प्रतिकार की भाषा तो बोलिए। या फिर सीमा पर शस्त्रधारी ईडी, सीबीआई को भेजिए। क्या कहें, दुश्मन भाजपा में प्रवेश करके आत्मसमर्पण कर देंगे!

सामना ने लिखा है की देश के गृहमंत्री और भक्तों के ‘प्रतिपोलादी पुरुष’ अमित शाह काम के बोझ तले दब गए हैं। कर्नाटक का विधानसभा चुनाव जीतने का भार उन पर है। फिर 2024 से पहले देश के सभी विपक्षी दलों को तोड़कर तहस-नहस करना और बीजेपी को फिर जीत दिलाने के काम में वे व्यस्त हैं। गृहमंत्री, रक्षामंत्री व प्रधानमंत्री राजनीतिक काम में व्यस्त होने का फायदा उठाते हुए पाकड़ी आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहनों पर बम फेंका, जिसमें हमारे पांच सैनिक शहीद हो गए। फिर खुलासा हो गया है कि कश्मीर घाटी में शांति नहीं है और आतंकवादियों की गतिविधियां जारी हैं।

प्रधानमंत्री दिल्ली में विश्व बौद्ध शिखर परिषद में भाषण दे रहे थे
सामना ने लिखा है कि पुंछ-जम्मू मार्ग पर जब आतंकवादी हमारे जवानों पर बम हमला कर रहे थे। तब हमारे प्रधानमंत्री दिल्ली में विश्व बौद्ध शिखर परिषद में भाषण दे रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने दुनिया से कहा, ‘भारत युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध के रास्ते पर ही चल रहा है।’ बुद्ध का मार्ग शांति का मार्ग है। इस पर किसी की दो राय नहीं हो सकती। लेकिन कश्मीर घाटी में आतंकवादी रोजाना हिंसाचार कर रहे हैं। क्या उसे सही में शांति के मार्ग से खत्म किया जा सकता है? चीन बुद्ध के विचारों वाला देश है।‌ हिंदुस्तान की सीमा को सबसे ज्यादा कोई कुतर रहा है तो वह चीन है। चीन ने लद्दाख में घुसपैठ की है, चीन अरुणाचल प्रदेश को नोचना चाहता है।

चीन, हिंदुस्तान के विरोध में पाकिस्तान, नेपाल को मदद कर रहा है। हिन्दुस्तान की अर्थव्यवस्था को चीन नुकसान पहुंचा रहा है। यह करते हुए चीन ऐसा कभी नहीं कहता कि भगवान बुद्ध के भविष्य और शाश्वत के मार्ग पर वह चल‌ रहा है। चीन साम्राज्यवादी है और दूसरे देशों पर आर्थिक व अन्य आक्रमण करके उसने अपना साम्राज्य बढ़ाया है। चीन में तानाशाही है और आवाज उठाने वालों को खत्म कर दिया जाता है। क्या वहां बुद्ध का रास्ता कहीं दिखाई देता है?

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...