13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराजनीतिसेंगोल का अपमान, एकता तोड़ने की साजिश... तमिल संतों के बीच से...

सेंगोल का अपमान, एकता तोड़ने की साजिश… तमिल संतों के बीच से बड़ा संदेश दे गए पीएम मोदी

Published on

नई दिल्‍ली

नए संसद भवन में सेंगोल को स्थापित करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिनम महंतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्‍होंने सेंगोल के जरिये कांग्रेस का नाम लिए बगैर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि तमिल परंपरा में शासन चलाने वाले को सेंगोल दिया जाता था। सेंगोल इस बात का प्रतीक था कि उसे धारण करने वाले व्यक्ति पर देश के कल्याण की जि‍म्मेदारी है। वह कभी कर्तव्य के मार्ग से विचलित नहीं होगा। अच्‍छा होता कि आजादी के बाद इसे पवित्र सेंगोल को पर्याप्‍त स्‍थान दिया जाता। लेकिन, उस सेंगोल को प्रयागराज में वॉकिंग स्टिक बताकर म्‍यूजियम में देखने के लिए रख दिया गया था।

पीएम ने अधिनम महंतों का ल‍िया आशीर्वाद
रविवार को प्रधानमंत्री मोदी नई संसद का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान नए परिसर में सेंगोल को स्‍थापित किया जाएगा। इसे स्‍थापित करने से पहले सेंगोल स्‍वीकारते हुए पीएम ने अधिनम महंतों का आशीर्वाद लिया। तमिलनाडु के संतों के बीच उन्‍होंने इसके महत्‍व को बताया। साथ ही इसके जरिये विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्‍होंने कहा कि पूज्‍य सेंगोल को म्‍यूजियम में रख दिया गया था। सरकार अब उस सेंगोल को प्रयागराज के आनंद भवन से निकाल कर लाई है। आजादी के उस पहले पल को नए संसद भवन में सेंगोल की स्थापना के समय फिर से पुनर्जीवित करने का मौका मिला है। सेंगोल को वॉकिंग स्टिक के रूप में आनंद भवन में रख दिया गया था।

सेंगोल के महत्‍व का क‍िया ज‍िक्र
सेंगोल के महत्‍व का उल्‍लेख करते हुए पीएम ने कहा कि तमिल परंपरा में शासन चलाने वाले को सेंगोल दिया जाता था। सेंगोल इस बात का प्रतीक होता था कि उसे धारण करने वाले व्यक्ति पर देश के कल्याण की जिम्मेदारी है। वह कभी कर्तव्य के रास्‍ते से भटकेगा नहीं। इसे वॉकिंग स्टिक कहकर म्‍यूजियम में रखना इसका अपमान था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में तमिलनाडु की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भारत की आजादी में तमिलों के योगदान को वह महत्व नहीं दिया गया जो दिया जाना चाहिए था। अब बीजेपी ने इस विषय को प्रमुखता से उठाना शुरू किया है।

तमिलनाडु के 25 अधीनमों (तमिल संतों) ने कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया। उन्‍होंने प्रधानमंत्री को बधाई दी। अलग-अलग मठों का प्रसाद दिया। पीएम मोदी को स्मृतिचिन्ह भी दिया गया। रविवार को आजादी के समय तत्‍कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को दिए गए सेंगोल की प्राण प्रतिष्ठा करके सेंट्रल हॉल में रखा जाएगा। बीजेपी ने सेंगोल के जरिये तमिलों के मर्म को छुआ है। वह साउथ में अपने रास्‍ते खोलने को जुटी हुई है।

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...