10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यBJP के बड़े नेता ने निशांत कुमार को माना बिहार के मुख्यमंत्री...

BJP के बड़े नेता ने निशांत कुमार को माना बिहार के मुख्यमंत्री का चेहरा, नीतीश के खास मंत्री का आया रिएक्शन

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी ग्रीन सिग्नल दे दिया है। अश्विनी चौबे ने निशांत कुमार के राजनीति में आने का समर्थन किया है। साथ ही अश्विनी चौबे ने निशांत कुमार को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी भी बता दिया है।

अश्विनी चौबे ने कहा कि तेजस्वी यादव के डीएनए में भ्रष्टाचार है। निशांत कुमार तो पढ़ा लिखा हुआ है। उसने इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बड़े चेहरे हैं, लेकिन अगर युवा चेहरे की बात होगी तो निशांत कुमार इन (तेजस्वी) भ्रष्टाचारियों और अनपढ़ लोगों की टक्कर में बहुत अच्छा विकल्प बनेंगे। अगर किसी युवा चेहरा को मुख्यमंत्री बनाना होगा तो वैसे में निशांत कुमार को आगे लाया जा सकता है। वह भ्रष्टाचारियों और अनपढ़ लोगों के बीच कई गुणा बढ़िया चेहरा होंगे।

अश्विनी चौबे के इस बयान पर जेडीयू के सिनियर नेता और राज्य सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने जवाब दिया है। अशोक चौधरी ने कहा कि निशांत सीएम फेस हैं, या निशांत राजनीति में आएं, इसके लिए ना तो अशोक चौधरी के बयान की आवश्यकता है, ना तो अश्विनी चौबे के बयान की, ना तो संजय झा के, किसी के बयान की आवश्यकता नहीं है। जिस दिन निशांत स्वंय चाहेंगे राजनीति में आना और उनके पिता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की इच्छा होगी तो एक सेकेंड भी नहीं लगेगा। जहां चाहेंगे वहां आ आएंगे। वह राजनीति में आ सकते हैं इसमें कहां कोई दिक्कत है।

अश्विनी चौबे के बयान की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि बीजेपी परिवारवाद के मुद्दे पर हमेशा से विपक्षी दलों को घेरती रही है। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक इंटरव्यू में परिवारवाद पर बोलते हुए नीतीश कुमार का उदाहरण दिया था और कहा था कि ये सच्चे समाजवादी हैं। ऐसे में अश्विनी चौबे का निशांत के राजनीति में आने का समर्थन करना चौंकाने वाली बात है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...