13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीति'बंगाल के लिए अलग रूल...', राज्यसभा में TMC सांसद साकेत गोखले ने...

‘बंगाल के लिए अलग रूल…’, राज्यसभा में TMC सांसद साकेत गोखले ने आसन पर उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली,

राज्यसभा में बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद साकेत गोखले आसन से ही भिड़ गए. साकेत गोखले ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) मजदूरों का मुद्दा उठा दिया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 21 लाख मनरेगा मजदूर हैं. उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है.

इस पर आसन से डिप्टी चेयरमैन हरिवंश ने उन्हें रोका. डिप्टी चेयरमैन ने कहा कि नियमों के मुताबिक आपको पता है कि आप बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक पर बोल सकते हैं. साकेत गोखले ने रूलिंग की मांग की और कहा कि पश्चिम बंगाल की आवाज को क्यों कुचला जा रहा है. पश्चिम बंगाल के लिए अलग रूल क्यों है.

डिप्टी चेयरमैन ने इस पर कहा कि नहीं, ये सभी के लिए है और यहां कोई अलग नियम नहीं है. साकेत गोखले ने आगे बोलने की अनुमति मांगी जिस पर डिप्टी चेयरमैन ने कहा नहीं. आप नियम के मुताबिक विषय पर नहीं बोल रहे हैं. फिर टीएमसी सांसद ने कहा कि मुझे इसीलिए बोलने से रोका जा रहा है क्योंकि मैं प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ नहीं कर रहा हूं. इस पर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि आप अपने समय का नुकसान कर रहे हैं. विषय पर बोलिए.

साकेत गोखले ने सदन में क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन के आंकड़े बताए और कहा कि ये देश की कुल जीडीपी का करीब-करीब 25 फीसदी है. लोग लोन लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं. इस वित्तीय वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में ही गोल्ड लोन 68 फीसदी बढ़ा है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री कहते थे कि ये आपका मंगल सूत्र छीन लेंगे. साकेत गोखले ने कहा कि महिलाओं का मंगलसूत्र विपक्ष नहीं छीन रहा, आप लोन के लिए गिरवी रखने को मजबूर कर रहे हैं.

टीएमसी सांसद ने यह भी कहा कि एक आंकड़े के मुताबिक मासिक वेतन का 33 फीसदी हिस्सा लोन के ईएमआई भरने में जा रहा है. उन्होंने कहा कि शहरी इलाकों में 70 फीसदी आय ईएमआई भरने, आटा और सब्जी खरीदने में जाता है. साकेत गोखले ने एनपीए के आंकड़े भी सदन में गिनाए और राइट ऑफ पर भी सवाल उठाए.

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...