7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यनवरात्रि पर युवाओं को सेक्स की ट्रेनिंग', बवाल मचने पर रद्द हुआ...

नवरात्रि पर युवाओं को सेक्स की ट्रेनिंग’, बवाल मचने पर रद्द हुआ कैंप

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के पुणे में नवरात्रि के दौरान ‘सेक्स तंत्र’ को लेकर बवाल मच गया है। पुणे पुलिस ने उस शख्स के खिलाफ FIR दर्ज की है जिस पर सोशल मीडिया पर यह विवादित विज्ञापन शेयर करने का आरोप है। इसमें कहा गया था कि नवरात्रि स्पेशल कैंप का आयोजन होने जा रहा है। यह 3 दिन और 2 रात का ‘सेक्स तंत्र’ कोर्स है जो सत्यम शिवम सुंदरम फाउंडेशन की ओर से पुणे में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन के मुताबिक, ऑर्गेनाइजेशन ने नवरात्रि त्योहार के मौके पर युवाओं की सेक्स ट्रेनिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया था। इसमें कहा गया था कि रेसिडेंशियल कैंप के लिए 15,000 रुपये फीस होगी। 1-3 अक्टूबर के बीच होने वाले इस स्पेशल कैंप में अलग-अलग सेक्स टेक्निक्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

प्रयागराज का रहने वाला है आरोपी
पुणे पुलिस की सोशल यूनिट ने इस मामले पर संज्ञान लिया और विज्ञापन शेयर करने वाले व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की। आरोपी की पहचान रवि सिंह के तौर पर हुई है, जो यूपी के प्रयागराज का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, रवि सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर ऐसा विज्ञापन शेयर करने को लेकर मामला दर्द किया गया है जिस पर आपत्तिजनक तस्वीरें हैं।

विज्ञापन शेयर करने का आरोप कबूला
पुलिस की पूछताछ में रवि सिंह ने यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर शेयर करने की बात स्वीकार कर ली है। सिंह का कहना है कि उसने सत्यम शिवम सुंदरम फाउंडेशन की ओर से इसे साझा किया जो कि यूपी में रजिस्टर्ड है। रवि सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 और आईटी एक्ट के सेक्शन 67 के तहत केस दर्ज हुआ है। हालांकि, इस मामले की जांच पुणे पुलिस की साइबर यूनिट की ओर से की जाएगी। पुलिस का कहना है कि कैंप को रद्द कर दिया गया है।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...