25.3 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराज्ययौन शोषण मामला: हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ने पॉलीग्राफ टेस्ट कराने...

यौन शोषण मामला: हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ने पॉलीग्राफ टेस्ट कराने से किया इनकार, बताई ये ‘खास’ वजह

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ने महिला जूनियर कोच की शिकायत पर उनके खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में पॉलीग्राफ टेस्ट कराने से इनकार कर दिया है। मंत्री ने शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस द्वारा दायर एक आवेदन के जवाब में चंडीगढ़ अदालत के सामने जवाब पेश किया। पुलिस ने अपने आवेदन में कोर्ट से उनका लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की अनुमति मांगी थी।

SIT ने की थी लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग
संदीप सिंह ने अपने जवाब में कहा कि उनसे व्यापक पूछताछ की गई है और उन्होंने कई बार सभी सवालों के जवाब दिए हैं। इसलिए वह पॉलीग्राफ टेस्ट नहीं कराना चाहते हैं। चंडीगढ़ पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने मार्च में एक आवेदन दायर कर संदीप सिंह का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग की थी। बाद में हरियाणा के मंत्री को इस मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया गया था।

क्या है संदीप सिंह पर आरोप? जानें पूरा मामला
एक महिला जूनियर कोच ने 31 दिसंबर, 2022 को हरियाणा के तत्कालीन खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ अपनी शिकायत में यौन उत्पीड़न करने, पीछा करने, धमकी देने और शील भंग करने का आरोप लगाया था। इसके बाद संदीप सिंह ने अपना खेल विभाग हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सौंप दिया। इस मामले ने विपक्ष को खट्टर सरकार पर हमले का बड़ा मौका मुहैया कराया था। हालांकि, सरकार की ओर से तब कहा गया था कि आरोप की जांच होगी। पहले ही किसी को दोषी नहीं माना जा सकता।

सरकारी आवास पर बुलाकर शोषण का आरोप
जूनियर महिला कोच ने संदीप सिंह पर आरोप लगाते हुए बताया था कि खेल मंत्री ने उसे सरकारी आवास पर बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं मंत्री ने बात नहीं मानने पर उसकी टीशर्ट फाड़ दी थी। महिला कोच ने कहा था कि इस दौरान जब उसने शोर मचाया था तो वहां मौजूद स्टाफ में से कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया था। महिला कोच ने कहा था कि खेल जगत की छवि खराब न हो इसलिए वह पहले शांत रही थी।

 

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...