10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'शाह के मन में काला है, नीतीश और मैं दोनों सजग', BJP...

‘शाह के मन में काला है, नीतीश और मैं दोनों सजग’, BJP पर लालू का वार

Published on

पटना,

लंबे समय बाद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है. उनकी तरफ से बीजेपी पर निशाना साधा गया है, 2024 के चुनाव को लेकर बड़े दावे हुए हैं और नीतीश कुमार की कार्यशैली पर भी टिप्पणी की गई है.

नीतीश मुझसे सलाह लेते हैं- लालू यादव
लालू कहते हैं कि 24 में बीजेपी को हम लोग उखड़ फेकेंग. अभी किशनगंज में अमित शाह आ रहे हैं, उनके मन में कुछ न कुछ काला है, एक दूसरे को लड़ाना है. मस्जिद पर चढ़ के भगवा झंडा फहराते हैं ये लोग. वहीं नीतीश कुमार को लेकर भी लालू ने बड़ी बात बोली. उन्होंने कहा कि हर मामले पर नीतीश उनसे सलाह मांगते हैं.

इस बारे में लालू बताते हैं कि हमसे हर मसले पर राय लेते हैं नीतीश कुमार. वे अच्छा काम कर रहे हैं. पार्टी की 2024 की रणनीति पर भी आरजेडी प्रमुख ने रोशनी डाली. स्पष्ट कहा गया कि हर राजनीतिक दल से मुलाकात की जा रही है. इस बारे में वे कहते हैं कि बीजेपी को छोड़ हर पॉलिटिकल पार्टी के दरवाजे पर गए मिले. हम लोग दिल्ली जा रहे हैं, वहां सोनिया जी से भी मिलेंगे.

जिला अध्यक्ष चुनने की जिम्मेदारी- लालू
अब जानकारी के लिए बता दें कि लालू बुधवार को अचानक से राजद प्रदेश कार्यालय राज्य परिषद की बैठक में पहुंच गए थे. उनके वहां आने की सूचना किसी को नहीं थी, इसी वजह से उनके लिए कोई कुर्सी भी नहीं रखी गई. लेकिन वे वहां पहुंचे भी और उन्होंने अपने ही अंदाज में भाषण दिया. संबोधन में उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष चुनने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है.

एकजुट विपक्ष पर लालू का जोर
वैसे लालू का इस समय ये भाषण देना मायने रखता है. पिछले महीने ही बिहार की राजनीति में बड़ा सियायी उलटफेर हुआ है. नीतीश कुमार एनडीए को छोड़ फिर महागठबंधन के साथ आए हैं, 2024 की तैयारी को लेकर भी उन्होंने दिल्ली में कई नेताओं से मुलाकात की है, ऐसे में अब लालू का सक्रिय होना भी बड़ा संदेश दे गया है. उन्होंने एक तरफ बीजेपी के खिलाफ फिर एकजुट विपक्ष की पैरवी की है तो वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भी भरोसा जताया है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...