6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान को कंगाल कर सांसदों पर खजाना लुटा रहे शहबाज, अवाम भूखी...

पाकिस्तान को कंगाल कर सांसदों पर खजाना लुटा रहे शहबाज, अवाम भूखी लेकिन कैबिनेट का खर्च 90 अरब रुपए

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था ध्वस्त होने की कगार पर खड़ी है। देश में एक-एक कर मूलभूत चीजों की किल्लत होती जा रही है। लोगों को आटा-दाल के लिए भी हाथापाई करनी पड़ रही है। नेशनल ऑस्टेरिटी कमिटी ने सांसदों को अरबों रुपए देने की प्रथा की समीक्षा करने की सिफारिश की थी। लेकिन शहबाज सरकार ने खर्च बजट को और अधिक बढ़ाकर 90 अरब रुपए करने का फैसला किया है। सरकार ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है जब देश पर डिफॉल्ट होने का खतरा मंडरा रहा है।

कमिटी ने प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकारों सहित कैबिनेट सदस्यों की संख्या वर्तमान में लगभग 77 से घटाकर 30 करने की सिफारिश की थी। इसके अलावा सांसदों की सैलरी और खर्च में 10 फीसदी की कमी के साथ-साथ मंत्रालयों के मौजूदा खर्च में 15 फीसदी कटौती की भी मांग की थी। अब यह सरकार पर निर्भर था कि वह इन सिफारिशों को लागू करे या नजरअंदाज कर दे, जैसा कि पहले भी किया जा चुका है। एक बार फिर शहबाज सरकार ने कमिटी की सिफारिशों को अनदेखा कर दिया है।

सांसदों के लिए खोला खजाना
पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार योजना मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि सरकार ने एक शैक्षिक संस्थान और इनोवेशन सपोर्ट प्रोजेक्ट के बजट में कटौती करके सांसदों को और 3 अरब रुपये देने का फैसला किया है। महंगाई और गंभीर आर्थिक संकट के बीच यह फैसला सरकार की प्राथमिकताओं को दिखाता है। सरकार ने पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स के 1.4 अरब रुपए के बजट में कटौती करने का फैसला किया है।

कैबिनेट में शामिल 77वां मंत्री
यह फैसला सांसदों को इस तरह की फंडिंग को रोकने के लिए नेशनल ऑस्टेरिटी कमिटी के विचाराधीन प्रस्ताव के बीच लिया गया है। देश की अर्थव्यवस्था की जो हालत है, उसमें राजनीतिक लाभ के लिए एक रुपए भी खर्च नहीं किया जा सकता। कुछ दिनों पहले ही शहबाज शरीफ ने अपनी कैबिनेट में 77वें सदस्य को शामिल किया है। 77वें कैबिनेट मंत्री के रूप में फहाद हारून को शहबाज कैबिनेट में जगह दी गई थी। सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों ने कैबिनेट में छंटनी करने का सुझाव दिया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...