10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजयशंकर के जवाब के बाद भी नहीं सुधरे 'बेशर्म' पाकिस्तानी मंत्री, अब...

जयशंकर के जवाब के बाद भी नहीं सुधरे ‘बेशर्म’ पाकिस्तानी मंत्री, अब हिना रब्बानी खार ने भारत के खिलाफ उगला जहर

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ प्रोपोगेंडा फैलाने में लगा है। पाकिस्तान को जब UNSC में आतंकी ओसामा के मुद्दे पर करारा जवाब मिला तो वह भारत को घेरने के नए-नए तरीके खोजने लगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी और भारत पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय राजनीति की बुनियादी भाषाई नैतिकता की सीमा को लांघ दिया। जब उनकी आलोचना होने लगी तो अब पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार भारत के खिलाफ जहर उगलने लगी हैं। उन्होंने एक बार फिर भारत पर पाकिस्तान में आतंकियों की मदद करने का आरोप लगाया है।
2

हिना रब्बानी खार ने भारत के खिलाफ ट्वीट किया है। बिलावल का वीडियो रीट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘भारत ने UNSC की अपनी अध्यक्षता का इस्तेमाल आतंकवाद का ढोल पीटने के लिए किया है, जबकि वह पाकिस्तान में नियमित रूप से आतंकवाद को बढ़ावा देते हुए रंगे हाथ पकड़ा जाता है।’ हिना रब्बानी के यह जहरीले बोल कोई नई बात नहीं है। जब विदेश मंत्री जयशंकर UNSC की अध्यक्षता करने की तैयारी कर रहे थे, तभी पाकिस्तान ने कहा था कि लाहौर में आतंकी हाफिज सईद के घर के करीब 2021 में हुए धमाके में भारतीय एजेंसियों का हाथ था।

‘सांप पालेंगे तो वह आपको भी काटेगा’
पाकिस्तान जितनी बार भारत पर हमला करने की कोशिश करता है, हर बार एस जयशंकर अपने जवाब से उसकी बोलती बंद कर देते हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर से जब न्यूयॉर्क में इससे जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सांप को पालेंगे तो वह आपको भी काटेगा। जयशंकर ने कहा, ‘मैंने हिना रब्बानी खार के बयान की रिपोर्ट को पढ़ा है। मुझे एक वाकया याद आ रहा है जब हिलेरी क्लिंटन पाकिस्तान गई थीं और उन्होंने हिना रब्बानी खार से ही कहा था कि अगर आप सांप को पालेंगे तो यह मत सोचिए कि वह सिर्फ आपके पड़ोसियों को काटेगा। वह आपको भी काटेगा।’ उन्होंने इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पाकिस्तानी पत्रकार को कहा कि आप (पाकिस्तान) दुनिया को मूर्ख नहीं बना सकते। अपनी हरकतें सुधारिए और एक अच्छा पड़ोसी बनिए।

भारत ने ओसामा की दिलाई थी याद
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने UNSC में भारत को घेरने की कोशिश की, लेकिन हर बार उन्हें करारा जवाब ही मिला। पाकिस्तान ने जब आतंकवाद का मुद्दा उठाया तो विदेश मंत्री जयशंकर ने उन्हें ओसामा की याद दिलाते हुए कहा, ‘जिस देश ने आतंकी ओसामा को शरण दी वह उपदेश देने के काबिल नहीं है।’ हालांकि बिलावल भुट्टो को इस बात की ज्यादा तकलीफ थी कि भारत को आतंकी साबित करने के चक्कर में पाकिस्तान एक बार फिर दुनिया के सामने नंगा हो गया है, जिसके बाद बौखलाहट में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी की।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...