10.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयफ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा की छुट्टी, कंपनी...

फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा की छुट्टी, कंपनी ने कहा- ये बेहद शर्मनाक

Published on

नई दिल्ली

एयर इंडिया पेशाब मामले मामले में आरोपी की पहचान उजागर कर दी गई है। आरोपी शंकर मिश्रा पुलिस की गिरफ्तर से अभी बाहर हैस लेकिन उसकी कंपनी ने उसे नौकरी से बाहर निकाल दिया हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला सहयात्री के साथ बदसलूकी करने वाले मुंबई के शंकर मिश्रा को उसकी कंपनी ने नौकरी से बाहर कर दिया है। एयर इंडिया के विमान में महिला पर पेशाब करने वाले शख्स की पहचान मुंबई के शंकर मिश्रा के तौर पर हुई है। 34 साल के शंकर वेल्स फार्गो नाम की कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रहा था। इस घटना के बाद कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा कि ये हरकत बेहद शर्मनाक है।

वेल्स फार्गो की ओर से बयान जारी कर कहा कि हम कर्मचारियों प्रोफेशनल और पर्सनल बिहेवियर को लेकर उच्चतम मानकों को रखते हैं। कर्मचारी द्वारा इस तरह की हरकत बेहद परेशान करने वाली है। शंकर मिश्रा पर लगे आरोपों के कारण हम उन्हें बर्खास्त करते हैं। गौरतलब है कि शंकर मिश्रा ने 26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब कर दिया। शराब के नशे में धुत शंकर ने बुजुर्ग महिला के साथ अभद्र हरकत की।

महिला द्वारा उसके खिलाफ शिकायत दर्ज किए जाने के बाद आरोपी को पुलिस तलाश रही है। वहीं शंकर मिश्रा इस मामले के बाद से लापता है और उसके लिए लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। एयरपोर्ट अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस को उसका लास्ट लोकेशन बेंगलुरू मिला है। महिला ने इस घटना को लेकर अपनी आपबीती बताई है। बताया कि कैसे घटना के बाद उससे शंकर मिश्रा ने माफी मांगी, लेकिन वो इस हरकत से इतनी आहत थी कि वो कुछ समझ नहीं पा रही थी। वो नहीं चाहती थी कि आरोपी को उसके करीब लाया जाए, लेकिन एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स उसपर माफी का जोर बना रहे थे। आपको बता दें कि एयर इंडिया को चिट्ठी में महिला ने अपनी पूरी आपबीती सुनाई है। उन्होंने टाटा समूह के चेयरमैन को भी इस घटना के बारे में चिट्ठी लिखी । करीब 1 महीने बाद अब आरोपी पर एक्शन लिया जा रहा है। एयर इंडिया ने शख्स को 30 दिनों के लिए उड़ान भरने से प्रतबंधित कर दिया है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...