10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य'अपने रुख पर कायम हैं शरद पवार...' अजित गुट की लगातार हो...

‘अपने रुख पर कायम हैं शरद पवार…’ अजित गुट की लगातार हो रही मुलाकात पर बोले जयंत पाटिल

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र की सियासत में अभी भी हलचल जारी है. जुलाई की पहली तारीख से ही शुरु हुए सियासी उठापटक के बाद से हर एक घटनाक्रम एक नए अध्याय की तरह जुड़ता आ रहा रहा है. अब ताजा मामला ये है कि बीते शनिवार से अजित पवार, बगावत के बाद चाचा शरद पवार से तीन मुलाकात कर चुके हैं. इस मुलाकात के कई तरह के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. वहीं अजित गुट एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने यह कहकर और सनसनी बढ़ा दी थी कि वह सभी (अजित पवार और अजित गुट के नेता) शरद पवार से आशीर्वाद लेने आए थे. हालांकि शरद पवार ने इन मुलाकातों पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन ,सोमवार को एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने प्रेस वार्ता कर इस बारे में बात की है. उन्होंने कहा कि शरद पवार अपने रुख पर कायम हैं.

जयंत पाटिल ने मुलाकातों पर मीडिया से की बात
शरद पवार खेमे के नेता जयंत पाटिल ने अजित पवार खेमे की शरद पवार से मुलाकात पर मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि, अजित पवार अपने समर्थक विधायकों और एमएलसी के साथ शरद पवार से मिले. उनमें से अधिकांश ने उनके पैर छुए और आशीर्वाद मांगा है. एनसीपी विपक्ष में है. उन्होंने चल रहे मुद्दों के बीच कोई बीच का रास्ता निकालने की मांग की. उनकी विश्वसनीयता पर संदेह होने का सवाल ही नहीं उठता. यदि कोई उनसे मिलना चाहता है तो वे आने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन शरद पवार अपने रुख पर कायम हैं. शरद पवार ने कहा कि एनसीपी और कांग्रेस ने पिछला चुनाव साथ मिलकर लड़ा था. इसलिए वैचारिक रुख नहीं बदला जा सकता. उन्होंने उन विधायकों से आग्रह किया कि यदि उनके पास कोई समाधान है तो वे इसका प्रस्ताव दें.

प्रफुल्ल पटेल ने कही थी ये बात
इसके पहले प्रफुल्ल पटेल ने इन मुलाकातों के सिलसिलों पर प्रेस ब्रीफिंग दी थी. अजित गुट के एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा था कि, ‘आज अजित पवार और विधिमंडल में एनसीपी के विधायक शरद पवार साहेब का आशीर्वाद लेने के लिए आए थे. हमने शरद पवार साहेब से अपील की है कि पार्टी एकसाथ रहनी चाहिए. इस आशीर्वाद के साथ हम वापस जा रहे हैं. कल की तरह आज भी उन्होंने हमारी बात सुनी लेकिन कुछ जवाब नहीं दिया. फिलहाल उनके मन में क्या है यह कहना मुश्किल है.’

सिल्वर ओक पहुंचे अजित पवार
बता दें कि, शनिवार को अजित पवार, अपनी चाची प्रतिभा पवार (शरद पवार की पत्नी) का हाल जानने सिल्वर ओक गए थे. अजित पवार ने इस मुलाकात के बाद कहा था कि राजनीति अलग है और परिवार अलग है. इसके बाद वाईबी चव्हाण सेंटर में रविवार को अजित पवार और उनके मंत्रियों ने शरद पवार से मुलाकात की और उनसे माफी मांगी, फिर समर्थन और आशीर्वाद भी मांगा. हालांकि, शरद पवार ने अजित पवार और उनके मंत्रियों को कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन अगले ही दिन यानी आज सोमवार को एकबार फिर अजित पवार अपने विधायकों संग शरद पवार से मिलने के लिए पहुंचे थे. इसके बाद ये सवाल उठने लगे कि आखिर अजित पवार, लगातार शरद पवार से क्यों मुलाकात कर रहे हैं.

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...