23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस के प्रदर्शन के बीच संसद में पीएम मोदी से मिले शरद...

कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच संसद में पीएम मोदी से मिले शरद पवार, जानिए क्या हुई बात

Published on

मुंबई

दिल्ली में दो नेताओं के मुलाकात से महाराष्ट्र की राजनीति में अचानक गरम गई। एनसीपी-एसपी के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को संसद भवन में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी। देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी आए थे, मगर शरद पवार नहीं पहुंचे थे। मुलाकात के बाद शरद पवार ने बताया कि उन्होंने किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से बातचीत की है। बता दें कि दोनों नेता उस समय मिले हैं, जब कांग्रेस संसद में अडाणी मुद्दे पर प्रदर्शन कर रही है। बुधवार को भी जब शरद पवार संसद भवन पहुंचे तब कांग्रेस के नेता बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के कथित अपमान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।

पवार के पास उतने विधायक, जितने बीजेपी को बहुमत के लिए जरूरी
विधानसभा चुनाव में शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) को सिर्फ 10 और उद्धव सेना को 20 सीटें मिली थीं। बीजेपी ने 132 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बहुमत के नजरिये से देखा जाए तो बीजेपी को 288 सदस्यों वाली विधानसभा में 145 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। बीजेपी को 5 निर्दलियों और छोटे दलों ने भी समर्थन दे रखा है। इस तरह अकेले सरकार चलाने के लिए बीजेपी को सिर्फ 10 विधायकों के सहयोग की आवश्यकता होगी। फडणवीस मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद एनसीपी के कई नेता नाराज बताए जा रहे हैं। छगन भुजबल ने खुले तौर पर मोर्चा खोल रखा है। चर्चा है कि वह शरद पवार की तरफ वापस लौट सकते हैं।

पीएम मोदी भी कर चुके हैं शरद पवार की तारीफ
शरद पवार महाराष्ट्र की राजनीति में चाणक्य माने जाते हैं। हर राजनीतिक स्थिति में सभी दलों के नेताओं को साधकर रखते हैं। इसके बूते ही कांग्रेस से अलग होने के बाद भी कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र की सत्ता में लगातार 15 साल टिके रहे। वह पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी भी माने जाते हैं। कई मौके ऐसे आए, जब पीएम नरेंद्र मोदी ने शरद पवार की सार्वजनिक तौर से तारीफ की। मुंबई में अडाणी के धारावी प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू होने वाला है। मंत्रियों की शपथ के बाद भी मंत्रिमंडल का बंटवारा भी अटका है। हालांकि अपने संक्षिप्त बयान में शरद पवार ने कहा कि उन्होंने किसानों के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी से बात की है, मगर महाराष्ट्र में बदले समीकरण, शिवसेना नेताओं की बयानबाजी और एनसीपी में बगावत के कारण यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...