7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमंच पर पीएम मोदी ने घेरा तो तिलमिला उठे शहबाज शरीफ, भारतीय...

मंच पर पीएम मोदी ने घेरा तो तिलमिला उठे शहबाज शरीफ, भारतीय मुस्लिमों और कश्‍मीर का राग अलापा

Published on

इस्‍लामाबाद

शंघाई सहयोग संगठन देशों की वर्चुअल शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आतंकवाद पर पाकिस्‍तान को घेरने पर शहबाज शरीफ बौखला गए। पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री ने भारत और मुस्लिमों का नाम लिए बिना कहा कि घरेलू राजनीतिक अजेंडे का अनुसरण करते हुए धार्मिक अल्‍पसंख्‍यकों को गलत बताते हुए उन्‍हें धमकाना नहीं चाहिए। उन्‍होंने यह भी कहा कि पाकिस्‍तान आतंकवाद से लड़ने को लेकर प्रतिबद्ध है लेकिन इसका इस्‍तेमाल राजनयिक हथियार के रूप में नहीं किया जाना चाहिए।

शहबाज शरीफ ने कहा, ‘आतंकवाद के सभी रूप और तरीकों की इसमें राज्‍य प्रायोजित आतंकवाद शामिल है, की निश्चित रूप से निंदा की जानी चाहिए। किसी भी तरह से लोगों की हत्‍या को न्‍यायोचित नहीं ठहराया जा सकता है।’ उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान आतंकवाद से लड़ने के लिए प्रत‍िबद्ध है लेकिन आतंकवाद का इस्‍तेमाल राजनयिक हथियार के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कश्‍मीरियों का नाम लिए बिना ही आत्‍मनिर्णय के अधिकार और अल्‍पसंख्‍यकों के अधिकारों पर ज्ञान दिया।

पीएम मोदी ने शहबाज और जिनपिंग को सुनाया
कश्‍मीर का नाम लिए बिना शहबाज शरीफ ने कहा, ‘जो लोग कब्‍जे में हैं, उन्‍हें भी मूलभूत अध‍िकार और स्‍वतंत्रता की गारंटी दी जानी चाहिए। संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद क्षेत्र के लंबे समय से चले आ रहे विवादों पर हमें हल मुहैया कराता है, इसका तत्‍काल समाधान किया जाना चाहिए।’ उन्‍होंने भारतीय मुस्लिमों का नाम लिए बिना कहा कि अपने घरेलू राजनीतिक अजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए धार्मिक रूप से अल्‍पसंख्‍यकों को गलत रूप में नहीं पेश करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि धार्मिक आधार पर जानबूझकर घृणा को नहीं भड़काया जाना चाहिए।

इससे पहले पीएम मोदी ने पाकिस्‍तान का नाम लिए बिना ही आतंकवाद पर शहबाज शरीफ और चीन दोनों को ही जमकर सुना दिया था। पीएम मोदी ने कहा था कि कुछ देश सीमा का इस्‍तेमाल आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह देने के लिए करते हैं। शंघाई सहयोग संगठन के देशों को इसकी निंदा करनी चाहिए। कोई भी दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए। इस बैठक में चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग भी मौजूद थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...