20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यशिंदे और बीजेपी का टूटेगा गठबंधन? लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर...

शिंदे और बीजेपी का टूटेगा गठबंधन? लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर अभी से होने लगी खींचतान

Published on

औरंगाबाद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के एक नेता ने मंगलवार को सहयोगी बीजेपी से 2024 के चुनाव में मराठवाड़ा क्षेत्र की सभी आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि 2019 में आठ में से चार सीटों पर शिवसेना ने चुनाव लड़ा था और उन निर्वाचन क्षेत्रों पर अपना दावा पेश किया। कुछ दिन पहले, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भागवत कराड ने मराठवाड़ा क्षेत्र में आने वाली सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी।

मुख्यमंत्री शिंदे गुट से ताल्लुक रखने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अर्जुन खोटकर ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने उस बयान को सुना है, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। उस बयान के पीछे का इरादा शायद पार्टी (बीजेपी) के आधार का विस्तार करना है।’

12-13 सांसद शिंदे गुट के साथ
वहीं, खोटकर ने कहा कि उन्हें (बीजेपी नेताओं को) याद रखना चाहिए कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व में सरकार बनी थी। कम से कम 12-13 सांसद पहले शिंदे से जुड़े थे। पिछले जून में एमवीए सरकार के गिरने के बाद से मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट और बीजेपी ने राज्य में सत्ता साझा की।

बीजेपी प्रमुख दें स्पष्टीकरण
खोटकर ने कहा, ‘अगर वे (बीजेपी) गठबंधन (लोकसभा चुनाव में शिंदे गुट के साथ) पर विचार कर रहे हैं और मराठवाड़ा में सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं तो यह ठीक है। लेकिन अगर ऐसा नहीं है, तो राज्य बीजेपी प्रमुख (चंद्रशेखर बावनकुले) को पार्टी के रुख का स्पष्टीकरण देना चाहिए।’

शिंदे गुट के नेता ने आगे कहा कि शिवसेना (विभाजन से पहले) ने 2019 में मराठवाड़ा क्षेत्र में औरंगाबाद, परभणी, हिंगोली और उस्मानाबाद लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा था, जिसमें आठ लोकसभा सीटें हैं। उन्होंने कहा कि हमारा 4 सीटों पर दावा है। एक दिन पहले, बावनकुले ने कहा था कि पार्टी 2024 के चुनावों में औरंगाबाद लोकसभा सीट दो लाख वोटों के अंतर से जीतेगी।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this