7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यअजित पवार के आने से शिंदे गुट नाराज! मान-मनौव्वल को जल्द एक...

अजित पवार के आने से शिंदे गुट नाराज! मान-मनौव्वल को जल्द एक और कैबिनेट विस्तार की तैयारी

Published on

मुंबई

एनसीपी के दिग्गज नेता और शरद पवार के भतीजे अजित पवार शिवसेना-बीजेपी गठबंधन सरकार में शामिल हो गए हैं। इससे महाराष्ट्र में बड़ा स‍ियासी भूचाल आ गया है। खासकर एनसीपी को इस भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं। वहीं कहा जा रहा है कि अजित पवार के सरकार में आने से शिवसेना (शिंदे गुट) नाराज है। ऐसे में अब शिवसेना यानी एकनाथ शिंदे गुट को मनाने की कवायद शुरू हो गई है। चर्चा चल रही है कि महाराष्ट्र में जल्द ही एक और कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

अजित पवार को 43 विधायकों का समर्थन?
सूत्रों ने जानकारी दी है कि उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार को पार्टी के 43 विधायकों का समर्थन हास‍िल है। एनसीपी के 43 विधायक राज्य की सत्ता में भागीदारी निभाएंगे। विधान परिषद में 6 विधायक भी अजित पवार के रुख से सहमत हैं। वहीं कुल 3 सांसद अजित पवार के साथ जाने को तैयार बताए जा रहे हैं।

शिवसेना श‍िंदे गुट में हलचल
एक तरफ अजित पवार के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस सत्ता में आ गई है तो दूसरी तरफ कैबिनेट विस्तार का इंतजार कर रही शिवसेना श‍िंदे गुट ने भी हलचल शुरू कर दी है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि जल्द ही एक और कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि गठबंधन के 90 फीसदी दावेदार अपनी नाराजगी दूर करने में सफल रहे हैं।

शपथ लेने वाले मंत्रियों को कल म‍िलेगा विभाग
अजित पवार के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों के विभागों के आवंटन पर कल यानी मंगलवार तक मुहर लग जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि महागठबंधन में घटक दल सहमति बनाने में सफल हो गए हैं। क्या इससे नए मंत्रिमंडल विस्तार से एक और धमाका होगा या फिर असंतुष्टों की सूची बनेगी? ऐसा सवाल उठ रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this