9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यशिंदे सरकार का 'डेथ वारंट' जारी, अगले पंद्रह-बीस दिन में गिर जाएगी...

शिंदे सरकार का ‘डेथ वारंट’ जारी, अगले पंद्रह-बीस दिन में गिर जाएगी गवर्नमेंट, संजय राउत का बड़ा दावा

Published on

जलगांव

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार का ‘डेथ वारंट’ जारी हो गया है। यह सरकार अगले पंद्रह-बीस दिन में गिर जाएगी। शिवसेना के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले धड़े के प्रमुख नेता राउत ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी अदालत के आदेश का इंतजार कर रही है और उम्मीद कर रही है कि न्याय किया जाएगा। राज्यसभा सदस्य उच्चतम न्यायालय में लंबित उन याचिकाओं का जिक्र कर रहे थे जिनमें से एक में शिवसेना (शिंदे धड़े) के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने का अनुरोध किया गया है जिन्होंने ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी।

राउत ने दावा किया, ‘मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके 40 विधायकों की सरकार 15-20 दिन में गिर जाएगी। इस सरकार का डेथ वारंट जारी हो गया है। अब यह तय होना है कि कौन इस पर हस्ताक्षर करेगा।’ शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने पूर्व में भी दावा किया था कि शिंदे सरकार फरवरी में गिर जाएगी।

एमवीए सरकार के समय भी होती थी भविष्यवाणी
महाराष्ट्र की सियासत में मौजूदा सरकार के गिरने की भविष्यवाणी का यह सिलसिला कोई आज का नहीं है। बल्कि महाविकास अघाड़ी सरकार के गिरने के संबंध में तब विपक्ष में बैठे बीजेपी नेताओं कई बार भविष्यवाणी की थी। नारायण राणे से लेकर महाराष्ट्र बीजेपी के आला नेताओं ने भी यह भविष्यवाणी की थी। इन सबके बीच महाविकास अघाड़ी की सरकार ने ढाई साल का कार्यकाल पूरा किया था। हालांकि, बाद में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद राज्य में शिंदे- फडणवीस सरकार की स्थापना हुई थी।

अजित पवार में सीएम बनने की काबिलियत
संजय राउत ने शनिवार को कहा कि एनसीपी नेता अजित पवार में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने का सामर्थ्य है क्योंकि उनके पास काफी प्रशासनिक अनुभव है। राउत ने पत्रकारों से कहा, कौन मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहेगा? और अजित पवार मुख्यमंत्री बनने के लिए सक्षम हैं। वह कई वर्षों से राजनीति में हैं और कई बार मंत्री रहे हैं। उनके पास सबसे ज्यादा बार उपमुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड है। हर कोई सोचता है कि उसे मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this