12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालबागेश्वर धाम में तेल बेचने पहुंचे थे शिवरंजनी के पिता, धीरेंद्र शास्त्री...

बागेश्वर धाम में तेल बेचने पहुंचे थे शिवरंजनी के पिता, धीरेंद्र शास्त्री से मिलकर करना चाहते थे ब्रांडिंग!

Published on

छतरपुर,

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने की आस लेकर चली शिवरंजनी तिवारी छतरपुर पहुंचीं तो उनके साथ कई प्रकार के विवादों का नाता भी जुड़ गया. इनमें से सबसे बड़ा विवाद रहा उनके पिता का तेल का बिजनेस. दरअसल, नवंबर माह में शिवरंजनी तिवारी के पिता बैजनाथ तिवारी का तेल के बिजनेस को लेकर बागेश्वर धाम के सेवादारों से विवाद हो गया था.

इस बात का खुलासा हुआ जब MBBS स्टूडेंट शिवरंजनी के साथ आई एक कार के पीछे मीडियाकर्मियों ने मार्कण्डेय तेल का पोस्टर लगा देखा. इस बारे में जब शिवरंजनी से ‘आजतक’ ने सवाल किया तो उन्होंने इस पर कुछ नहीं बताया. लेकिन उनके पिता बैजनाथ तिवारी का कहना था कि वह अपने बेटे के साथ नवंबर माह में बागेश्वर धाम आए थे.साथ में मार्कंडेय तेल की बोतलें भी बेचने के लिए लाए थे. बता दें, मार्कण्डेय तेल घुटनों और पीठ के दर्द के लिए इन्ही लोगों के द्वारा बनाया गया है.

उन्होंने 100 रुपये प्रति बोतल के हिसाब से बागेश्वर धाम में तेल बेचा. जिससे उन्हें 35 हजार रुपये का फायदा हुआ. बैजनाथ ने सोचा क्यों न बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से बात करके तेल ब्रांडिंग का प्लान किया जाए. तो वह सेवादारों के माध्यम से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिले और अपने दिल की बात बताई.

धीरेंद्र शास्त्री ने तेल की ब्रांडिंग करने से किया इनकार
साथ यह बताया कि आपके धाम से हमारा तेल कई लोगों ने खरीदा है जिससे मुझे करीब 35000 रुपये मिले हैं और मैं इस राशि में से कुछ राशि धाम को देना चाहता हूं. तो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पैसे लेने से इनकार कर दिया और तेल की ब्रांडिंग के लिए भी मना कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, उसी समय शिवरंजनी तिवारी के पिता बैजनाथ तिवारी का विवाद बागेश्वर धाम के सेवादारों से हो गया. क्योंकि उन्होंने पहले तेल फ्री में बांटने की बात कही थी. जबकि, बाद में इसके बदले पैसे ले रहे थे.बस इसी के बाद से अब कहा जा रहा है कि बैजनाथ ने जानबूझकर पहले एक प्लान तैयार किया. उन्होंने सबसे पहले अपनी बेटी को इस तरह बागेश्वर धाम के नाम से फेमस करना चाहा, ताकि उनके तेल की भी ब्रांडिंग हो जाए. मगर वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके.

शिवरंजनी ने साधा बागेश्वर के सेवादारों पर निशाना
इस पर जब शिवरंजनी तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमने अपने तेल का वितरण एकमात्र बागेश्वर धाम में नहीं किया है. बल्कि इसके पहले करौली शंकर धाम पंडोखर सरकार में भी किया है. लेकिन बागेश्वर धाम के सेवादार जो भी काम करते हैं उसके बारे में धीरेंद्र शास्त्री महाराज को पता नहीं रहता है इसकी गारंटी में खुद लेती हूं. बागेश्वर धाम के महाराज ने खुद यह बात बताई है कि मैं अपने सेवादारों से परेशान हूं.शिवरंजनी ने आगे कहा कि हमारे साथ नवंबर माह में वहां पर जो कुछ भी हुआ वह कोई नहीं जानता. हां यह जरूर है कि जो कुछ हुआ था वह गलत हुआ था. लेकिन इस बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहती.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...