15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलशोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस से किया निकाह, सानिया मिर्जा से की...

शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस से किया निकाह, सानिया मिर्जा से की थी दूसरी शादी

Published on

नई दिल्ली

भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्टर सना जावेद से शादी कर ली है। शोएब मलिक ने शनिवार, 20 जनवरी को अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। आपको बता दें कि ऐसी अफवाह फेल रही थी कि शोएब मलिक और सना जावेद एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं मलिक ने पिछले साल सना के जन्मदिन पर उनको विश किया था और उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की थी। शोएब मलिक ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस सना जावेद ने भी शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

2010 में हुई थी शोएब और सानिया की शादी
भारतीय पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी ट्रेडिशनल मुस्लिम स्टाइल में हुई थी। दोनों का एक छोटा बच्चा भी है, जिसका नाम इजहान है। इजहान का जन्म 2018 में हुआ था। शोएब और सानिया के बीच पिछले कुछ समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। लगातार दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थी। लेकिन इस बीच शोएब मलिक की सना जावेद के साथ नई शादी ने सबको हैरान कर दिया।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...