8.5 C
London
Friday, January 23, 2026
Homeराज्यगुजरात में दिल दहलाने वाली घटना- 80 साल की उम्र में चढ़ी...

गुजरात में दिल दहलाने वाली घटना- 80 साल की उम्र में चढ़ी दूसरी शादी की सनक, बेटे ने विरोध किया तो मार दी गोली

Published on

अहमदाबाद/राजकोट

गुजरात के सौराष्ट्र में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक 80 साल के बुजुर्ग ने दूसरी शादी की इच्छा में अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे ने पिता पर सवार शादी की सनक का विरोध किया था। पुलिस ने बेटे की जान लेने वाले बुजुर्ग को अरेस्ट कर लिया है। राजकोट में यह घटना जसदण में सामने आई। यह सामने आया है कि बुजुर्ग की पत्नी दो दशक पहले मौत हो गई थी। पिछले कुछ सालों से बुजुर्ग की इच्छा दूसरी शादी की थी।

पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत
पुलिस के अनुसार जसदण के गीतानगर में रहने वाले एक काठी क्षत्रिय समुदाय से आने वाले 80 साल के बुजुर्ग अपनी पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी करना चाहते थे। लेकिन उसके परिवार के सदस्य औरबेटा इसके खिलाफ थे। सोमवार को इसी मुद्दे पर दोनों के बीच हुए झगड़े के दौरान बुजुर्ग पिता ने बेटे पर गोली चला दी, जिससे उसके बेटे की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रभातभाई रामकुभाई बोरिया (52) के तौर पर हुई है। मृतक की पत्नी जयाबेन प्रभातभाई बोरिया (50) द्वारा जसदण पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत में उन्होंने अपने ससुर रामभाई उर्फ रामकु अलेकभाई बोरिया (80) को आरोपी बताया है।

दिनदहाड़े हुई यह घटना
शिकायत में कहा गया है कि सुबह करीब 10 बजे हुई। गोली लगने से घायल हुए प्रभात बोरिया को पहले जसदण और फिर राजकोट अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम भिजवाकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। शादी की बात के अलावा जमीन के विवाद की बात भी सामने आई है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। बुजुर्ग ने पिस्तौल से कुल दो राउंड फायरिंग की। पुलिस ने उसे भी कब्जे में ले लिया है।

 

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...