10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यसपा सम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्या पर फेंका जूता, एक दिन पहले...

सपा सम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्या पर फेंका जूता, एक दिन पहले दारा सिंह पर फेंकी गई थी काली स्याही

Published on

नई दिल्ली

सार्वजनिक कार्यक्रमों में नेताओं पर हमला करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाजवादी पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन में वकील की तरह कपड़े पहनकर आए एक शख्स ने वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या पर जूता फेंका। हालांकि जूता उनके पास तक नहीं पहुंच पाया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उसे फौरन पकड़ लिया और घूंसे, बेल्ट से जमकर पीटा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसका नाम आकाश सैनी बताया गया है।

पहले फेंकी थी स्याही
आपको बता दें कि रामचरितमानस के खिलाफ बयान देने के बाद विवादों में आए स्वामी प्रसाद मौर्य पर इसी साल की फरवरी में भी काली स्याही फेंकी गई थी. वाराणासी से सोनभद्र जाने के दौरान रास्ते में स्वामी प्रसाद के स्वागत के कथित स्वागत में कुछ लोग फूल-माला लेकर खड़े थे. जैसे ही काफिला वहां पहुंचा तो फूल-माला देखकर स्वामी प्रसाद मौर्य वहां रूक गए और माला लेकर खड़े लोगों ने उन पर स्याही फेंक दी और काले झंडे दिखाए.

दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई थी काली स्याही
इससे पहले सपा से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान पर भी रविवार को काली स्याही फेंकी गई थी. दरअसल यूपी में मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. इसके लिए 5 सितंबर को मतदान और 8 सितंबर को काउंटिंग होगी. इसी क्रम में वो रविवार को विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए निकले थे. इस दौरान उन पर स्याही फेंकी गई. ये घटना कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी मोहल्ले की है.

बीजेपी के जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने इसका आरोप समाजवादी पार्टी पर लगाया है. बीजेपी का दावा है कि मोनू यादव उर्फ डायमंड नाम के युवक ने पार्टी प्रत्याशी के ऊपर स्याही फेंकी है. इसकी शिकायत पुलिस से की गई है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

 

भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान ने कहा कि सपा के सारे समीकरण ध्वस्त हो चुके हैं। इससे बौखलाहट में स्याही फेंकी गई है। लेकिन स्याही का जवाब देने के लिए जनता भाजपा के साथ निकल पड़ी है। इससे हताश और निराश होकर विरोधी इस तरह का काम कर रहे है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...