11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयफ्लाईओवर पर दो लोगों को गोली मारी, फिर खुद को उड़ाया... मृतक...

फ्लाईओवर पर दो लोगों को गोली मारी, फिर खुद को उड़ाया… मृतक ASI को जानता था आरोपी

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली के नंदनगरी इलाके में कल एक व्यक्ति ने दो लोगों को गोली मार दी थी, इसके बाद उसने खुद को भी गोली से उड़ा दिया था. घटना में दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि आरोपी दिनेश को पहले से जानता था, लेकिन उसने हत्या क्यों की, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है.

जानकारी के अनुसार, मीत नगर फ्लाईओवर पर कल दोपहर 11:45 बजे मुकेश नाम के आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी थी. इस दौरान दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा के साथ ही अमित नाम के राहगीर को गोली लगी थी. गोली लगने से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर दिनेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी.

इस घटना में गोली लगने से 30 साल के अमित गंभीर रूप से घायल हो गया था, अमित को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुकेश ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया था, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई थी.

पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी मुकेश ASI दिनेश शर्मा को पहले से जानता था, लेकिन मुकेश ने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया, यह अभी तक साफ नहीं है. फिलहाल पुलिस टीम इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हैं.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...