6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeभोपालBJP विधायक चिंतामणि मालवीय को शोकॉज नोटिस, अनुशासनहीनता पर पार्टी ने लिया...

BJP विधायक चिंतामणि मालवीय को शोकॉज नोटिस, अनुशासनहीनता पर पार्टी ने लिया एक्शन

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश में आलोट से बीजेपी के विधायक चिंतामणि मालवीय को पार्टी ने शोकॉज नोटिस जारी किया है. आरोप है कि विधायक चिंतामणि के लगातार बयानबाजी की वजह से पार्टी और मध्य प्रदेश की मोहन यादव की सरकार की छवि पर असर पड़ रहा है. बीजेपी ने सात दिनों में चिंतामणि से जवाब मांगा है.

क्या है पूरा मामला?
कुछ दिन पहले विधानसभा में अपनी ही सरकार के खिलाफ उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में जमीनों के स्थायी अधिग्रहण को लेकर चिंतामणि ने सवाल खड़े किए थे. मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर सवाल उठाने को लेकर बीजेपी खुद की ही पार्टी के विधायक चिंतामणि से नाराज नजर आ रही थी. अब बीजेपी ने शोकॉज नोटिस भी जारी कर दिया है.

मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा की ओर से भेजे गए नोटिस में लिखा है कि ‘चिंतामणि मालवीय के ताजा बयानों और कृत्यों की वजह से पार्टी और सरकार की छवि प्रभावित हो रही है’. विधायक चिंतामणि मालवीय को 7 दिनों में शोकॉज नोटिस का जवाब देना होगा.

MLA चिंतामणि मालवीय ने क्या कहा था?
चार दिन पहले ही मध्य प्रदेश विधानसभा के सदन में चिंतामणि मालवीय ने सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में हो रहे जमीन अधिग्रहण को लेकर कहा था कि सिंहस्थ के नाम पर किसान की जमीन पहले केवल 3-6 महीनों के लिए अधिग्रहित की जाती थी. उन्हें अब स्थायी अधिग्रहण का नोटिस दिया गया है. ऐसा ना हो कि हम सिंहस्थ की भूमि हमेशा के लिए खो दें. बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी जैसे ही दिल्ली में आलाकमान तक पहुंची तो प्रदेश संगठन को नोटिस देने के लिए कहा गया.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this