15.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यश्रीकांत त्यागी का अवैध निर्माण गिराया, सोसाइटी में बंटी मिठाई

श्रीकांत त्यागी का अवैध निर्माण गिराया, सोसाइटी में बंटी मिठाई

Published on

नोएडा,

उत्तर प्रदेश की नोएडा अथॉरिटी टीम ने ओमैक्स सोसाइटी पहुंचकर गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण बुलडोजर चला दिया. आरोपी ने अपने फ्लैट के आस-पास अतिक्रमण कर रखा था. खुद को बीजेपी नेता बताने वाला श्रीकांत त्यागी सोसाइटी का मेटेनेंस चार्ज भी नहीं देता था और अथॉरिटी के नोटिस को अपने रसूख से रुकवा देता था.

श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण की शिकायत सोसाइटी में रहने वाले लोग साल 2019 से कर रहे थे, लेकिन अपने रसूख के चलते वह कार्रवाई नहीं होने देता था. लेकिन महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और अब उसका अवैध निर्माण बुलडोजर से हटा दिया. नोएडा अथॉरिटी की इस कार्रवाई से खुश सोसाइटी में रहने वाली महिलाओं ने तालियां बजाईं और मिठाई भी बांटी. दे

उधर, नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया है. गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है. नोएडा पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं. जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़िता की सुरक्षा पूरा ध्यान रखा जाएगा.

वहीं, ओमेक्स ग्रैंड सोसायटी की सुरक्षा का कॉन्ट्रैक्ट जिस प्राइवेट कंपनी को दिया गया है, उसका लाइसेंस कैंसल करने के लिए नोएडा पुलिस ने पत्र लिखा है. बता दें कि सोसायटी के लोगों ने गार्ड्स पर एक्शन न लेने का आरोप लगाया है. सोसायटी के लोगों का आरोप था की त्यागी का कोई परिचित है, जिसकी वजह से त्यागी के अवैध निर्माण पर एक्शन नहीं हो रहा है.

साथ ही इस मामले में नोएडा डीएम सुहास एल वाई ने कहा कि आरोपी की अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के बारे में पता चला है, उसके लिए जांच बिठा दी गई है. कानून को तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं, नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा के पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि अपनी आवासीय सोसाइटी में नियमों का उल्लंघन करते हुए श्रीकांत त्यागी ने अतिक्रमण कर लिया था. यही नहीं, खुद को बीजेपी नेता बताने वाला त्यागी तीन दिन पहले सोसाइटी में अपने ग्राउंड फ्लोर पर बने फ्लैट के सामने पेड़ लगवा रहा था. इसी को लेकर एक महिला ने आपत्ति जताई तो वह भड़क गया और गाली गलौज पर उतर आया. साथ ही दबंगई दिखाते हुए आरोपी ने महिला के साथ धक्का-मुक्की भी की और मारपीट पर उतारू हो गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़ंकप मच गया था.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....