16.6 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिवैक्सीन का साइड इफेक्ट या... कांग्रेस ने संसद में उठाया अचानक हो...

वैक्सीन का साइड इफेक्ट या… कांग्रेस ने संसद में उठाया अचानक हो रही मौतों का मुद्दा

Published on

नई दिल्ली

देश में अचानक हो रही मौतों की गूंज संसद में सुनाई दी है। देश के उच्च सदन में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने स्वास्थ्य मंत्रालय से इस पर कमेटी बनाने की मांग की और यह पता लगाने को कहा कि मौतों की असली वजह क्या है? उन्होंने कहा कि कोविड का साइड इफेक्ट या वैक्सीनेशन का… इस तरह की चर्चाओं से लोगों में डर पैदा हो गया है। राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मंगलवार को कहा कि इन दिनों ऐसे वीडियो हमारे सामने आ रहे हैं, जिन्हें देखकर हम सबको एक ऐसी तबाही के बारे में सोचना शुरू करना होगा, जिसपर कोई बात ही नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस उच्च सदन की जिम्मेदारी है कि ऐसे गंभीर विषय पर यहां बात रखी जाए।

इमरान ने कहा कि हम देख रहे हैं कि जिम में वर्कआउट करते हुए लोग गिर रहे हैं और दम तोड़ दे रहे हैं। क्रिकेट खेलते हुए एक बच्चा गिरकर दम तोड़ देता है। डांस करते-करते लोग मर रहे हैं और खुशियां मातम में बदल जा रही हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने कहा कि मेरठ में एक 16 साल का बच्चा दोस्तों के साथ सड़क पर चलते-चलते गिरा और दम तोड़ गया। ये विजुअल बहुत डरावने हैं। कोई इस पर बात तक नहीं कर रहा है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैं हेल्थ पर स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य हूं, मैंने वहां भी अपील की है कि इस पर रिसर्च किया जाए कि आखिर कौन सी बीमारी है जिसके चलते लोग लम्हे भर में जान गंवा दे रहे हैं।

इमरान ने कहा, ‘मैं आपके माध्यम से देश को बताना चाहता हूं कि लोगों में डर का माहौल है। कोई इसे कोविड का साइड इफेक्ट कह रहा है, कोई वैक्सीन का। मेरा अनुरोध है कि स्वास्थ्य मंत्रालय तत्काल एक कमेटी गठित करे और जांच करे कि इन मौतों का कारण क्या है।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...