4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसिंध हिंदुओं का था, है और हमेशा रहेगा..पाकिस्‍तानी कट्टरपंथियों को हिंदू जर्नलिस्‍ट...

सिंध हिंदुओं का था, है और हमेशा रहेगा..पाकिस्‍तानी कट्टरपंथियों को हिंदू जर्नलिस्‍ट का करारा जवाब

Published on

कराची

सीमा हैदर मामले के बाद पाकिस्‍तान में हिंदू समुदाय डर के साए में रहने को मजबूर है। यहां पर उत्‍तरी क्षेत्र में बसे हिंदुओं को डकैतों ने डराया और धमकाया है। इसकी वजह से यहां के मंदिरों में भी दहशत और तनाव का माहौल है। धमकियों के बाद स्थानीय अधिकारियों ने मंदिरों पर पुलिस तैनात कर दी है। इस बीच एक हिंदू जर्नलिस्‍ट के ट्वीट पर कट्टरपंथी काफी भड़क गए हैं। वींगस जे नामक यह जर्नलिस्‍ट कराची में ही रहती हैं और इन्‍होंने सिंध क्षेत्र को लेकर एक ट्वीट किया था। सीमा हैदर जो पाकिस्‍तानी हैं वह इस समय भारत के राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सचिन राणा के साथ रह रही हैं। दोनों को पबजी पर प्‍यार हुआ था। सीमा का मसला पिछले काफी समय से दोनों मुल्‍कों में सुर्खियां बटोर रहा है।

सिंध हिंदुओं का था और रहेगा’
वींगस ने जो ट्वीट किया था, वह कुछ इस तरह से था, ‘ जब मैं सिंध और उसके इतिहास के बारे में बात करती हूं तो पाकिस्तान में लोग नाराज हो जाते हैं। उन्हें समझना चाहिए कि हमारा इतिहास 40 के दशक या मोहम्मद बिन कासिम से शुरू नहीं होता है। सिंध हिंदुओं का है और हिंदू शब्द सिंधु से बना है। हमारी जड़ें सिन्धु/सिन्धु सभ्यता से जुड़ी हैं।’ सीमा ने यह ट्वीट अपने एक और ट्वीट के जवाब में किया था। वह ट्वीट कुछ इस तरह से था, ‘जो लोग सीमा जखरानी मामले पर सिंध में हिंदुओं को धमकी देते हैं। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि सिंध हिंदुओं का था – सिंध हिंदुओं का है और सिंध हिंदुओं का रहेगा।’

साल 2017 के आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्‍तान के सिंध में हिंदू सबसे बड़ा धर्म है। यहां पर 1.4 मिलियन आबादी हिंदुओं की है। जबकि अगर पूरे पाकिस्‍तान की बात करें तो यहां पर चार मिलियन हिंदू रहते हैं। सिंध में कुल आबादी के 1.9 फीसदी हिंदू रहते हैं।

सिंध में बसे हिंदू दहशत में
पाकिस्‍तान में सिंध में बसे हिंदू इस समय काफी डरे हुए हैं। सोशल मीडिया पर आ रहे अलग-अलग वीडियो में यहां के डकैतों ने प्रांत के विभिन्न जिलों में हिंदू समुदाय को धमकी दी है। उन्‍होंने कहा है कि सीमा को वापस पाकिस्तान वापस लाया जाए। सूत्रों के हवाले से द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा है कि हिंदू मंदिरों की देखभाल करने वालों को उनकी गतिविधियां बंद करने के लिए कहा गया है। एक स्थानीय हिंदू ने बताया’ ‘हमारे पड़ोस में सत्संग भी आज से रद्द कर दिया गया है। इसके दौरान 300 से ज्‍यादा महिलाएं नियमित रूप से पूजा करती हैं। यह कदम सावधानी के चलते उठाया गया है। हम जोखिम नहीं ले सकते हैं।’

बढ़ाई गई सुरक्षा
एक और हिंदू ने कहा, ‘सीमा के मामले से हमारा कोई संबंध नहीं है। हमारी अपनी लड़कियों का नियमित रूप से अपहरण किया जा रहा है और उन्हें इस्लाम में परिवर्तित किया जा रहा है। सिंध में हिंदुओं के लिए कानून और व्यवस्था की स्थिति अनुकूल नहीं थी।’ हालांकिहिंदू समुदाय के बुजुर्गों को आश्वासन दिया गया है कि समुदाय के पूजा स्थलों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है। दूसरी ओर, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के विधायक सरदार मुहम्मद बक्स महार ने कहा, ‘हिंदू हमारे भाई हैं। उन्हें चिंतित नहीं होना चाहिए। हमने पहले ही सुरक्षा बढ़ा दी है।’

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...