7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसिंगापुर ने भारतीय मूल के शख्स को फांसी पर लटकाया, ब्रिटिश अरबपति...

सिंगापुर ने भारतीय मूल के शख्स को फांसी पर लटकाया, ब्रिटिश अरबपति बोले- ये ध्वस्त सिस्टम है

Published on

नई दिल्ली,

सिंगापुर ने बुधवार को गांजे की तस्करी में दोषी पाए गए एक व्यक्ति को फांसी पर लटका कर मौत की सजा दी है. इस व्यक्ति का नाम तंगराजू सुपैया है और ये भारतीय मूल का व्यक्ति था लेकिन इसकी नागरिकता सिंगापुर की थी. इस व्यक्ति के परिवार ने सिंगापुर सरकार के पास माफी के लिए दया याचिका दी थी. लेकिन इसके परिवार की मांग पर सुनवाई नहीं हुई.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार 46 साल के तंगाराजू सुपैया को 2013 में 1 किलो से अधिक भांग की तस्करी के लिए उकसाने का दोषी ठहराया गया था. नशीली दवाइयों के खिलाफ सिंगापुर में बेहद सख्त नियम हैं. अधिकारियों का कहना है कि सिंगापुर के समाज की सुरक्षा के लिए जरूरी है. सुपैया से

सिंगापुर के एक मानवाधिकार कार्यकर्ता कोकिला अन्नामलाई जो कि इस मामले में परिवार का प्रतिनिधित्व कर रही थी ने पुष्टि की कि राष्ट्रपति की ओर से फांसी की पूर्व संध्या पर क्षमादान की अपील को खारिज करने के बाद सुपैया को फांसी दी गई थी. इस मामले पर जब सिंगापुर सरकार की प्रतिक्रिया मांगी गई तो उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया. बीबीसी के अनुसार तंगराजू सुपैया को एक किलो गांजा सिंगापुर से मलेशिया पहुंचाने में दोषी पाया गया था. हालांकि गांजे के साथ उन्हें नहीं पकड़ा गया था.

सुपैया को फांसी की सजा दिये जाने का संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन समेत कई दूसरे मानवाधिकार संगठनों ने विरोध किया है. इस सजा के विरोध में ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन भी है. ब्रैनसन मृत्युदंड के फैसलों के विरोध में रहे हैं. उन्होंने कहा था कि सुपैया के खिलाफ फैसला आपराधिक सजा के मानकों को पूरा नहीं करता था क्योंकि जब उसे गिरफ्तार किया गया था तो वह ड्रग्स के पास नहीं था.

इसके जवाब में सिंगापुर की सरकार ने कहा था कि कि ब्रैनसन झूठ बोल रहे थे और न्याय प्रणाली का अनादर कर रहे थे. सिंगापुर सरकार ने कहा कि उनकी अदालतों ने मामले की जांच में तीन साल से अधिक समय लगाया और ब्रैनसन का दावा “स्पष्ट रूप से असत्य” था. ब्रैनसन ने एक पोस्ट में कहा कि ‘संदिग्ध सबूतों के आधार पर सिंगापुर एक निर्दोष आदमी की हत्या करने जा रहा है.

ब्रैनसन ने लिखा, “मौत की सजा देश की प्रतिष्ठा पहले से ही एक काले धब्बे की तरह है. इस तरह से दोषी दिए जाने के बाद फांसी की सजा देना हालात को और बिगाड़ देगा. उन्होंने ट्वीट किया कि यदि एक आपराधिक न्याय प्रणाली बेकसूर होने के विश्वसनीय दावों के बावजूद जिन्हें मौत की सजा मिलने का खतरा है उसकी सुरक्षा नहीं कर सकती है, तो ये सिस्टम मरम्मत से परे टूट गई है. यही कारण है कि तंगराजू सुपैया (सिंगापुर में मौत की कतार में खड़ा व्यक्ति) मौत की सजा पाने के लायक नहीं है.

सिंगापुर के गृह मंत्रालय ने उनके आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ‘उनका दावा ग़लत है.सिंगापुर के गृह मंत्रालय ने मामले के तथ्यों को सामने रखते हुए कहा कि 46 साल के सुपैया को 1017.9 ग्राम भांग की तस्करी के लिए उकसाने का दोषी ठहराया गया था.गृह मंत्रालय ने कहा कि ड्रग्स अधिनियम का दुरुपयोग मृत्युदंड का प्रावधान करता है यदि भांग की मात्रा 500 ग्राम से अधिक है. सुपैया के मामले में भांग की मात्रा 1017.9 ग्राम है, जो मृत्युदंड के लिए निर्धारित मात्रा के दोगुने से अधिक है. और इससे एक सप्ताह तक लगभग 150 नशेड़ियों की लत को पूरा किया जा सकता है.

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने भी सिंगापुर सरकार से फांसी की सजा पर आगे बढ़ने की अपील नहीं की थी. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने कहा था कि नशीली दवाओं के मामले में मौत की सजा देना अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नहीं है. बता दें कि पिछले साल ही 22 अप्रैल 2022 को सिंगापुर की सरकार ने एक दूसरे ड्रग तस्कर नागेंद्रन धर्मलिंगम को फांसी की सजा दी थी.

इस दौरान नागेंद्रन धर्मलिंगम के बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि नागेंद्रन मानसिक रूप से बीमार हैं इसलिए उन्हें फांसी न दी जाए. लेकिन अदालत ने इस याचिका को स्वीकार नहीं किया था और आखिरकार उन्हें फांसी दे दी गई थी. बता दें कि नागेंद्रन को तीन चम्मच हिरोइन के साथ पकड़ा गया था . सिंगापुर ने पिछले साल 11 लोगों को मौत की सजा दी और कहा कि मौत की सजा ड्रग्स के खिलाफ एक प्रभावी रोकथाम का काम करता है. सिंगापुर के अधिकांश लोग सरकार की इस नीति का समर्थन करते हैं.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...