11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्यछह महिलाएं, चार बैग और स्मगलिंग... यूपी से पटना ला रही थीं...

छह महिलाएं, चार बैग और स्मगलिंग… यूपी से पटना ला रही थीं शराब की खेप, रंगे हाथ पकड़ी गईं

Published on

मानेर,

बिहार में शराबबंदी के चलते माफियाओं ने नए तरीके से काम करना शुरू किया है. इस बार उन्होंने महिलाओं को तस्करी के धंधे में उतारा है, ताकि पुलिस को उन पर शक न हो. शराब की तस्करी में अब महिलाओं को शामिल किया जा रहा है. ऐसा ही मामला पटना में सामने आया है. खगौल पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए छह महिलाओं को अरेस्ट किया है, जो यूपी से शराब की खेप लेकर पटना आ रही थीं.

दरअसल, पटना पुलिस को कुछ दिनों से जानकारी मिल रही थी कि उत्तर प्रदेश से रेल मार्ग के जरिए महिलाओं द्वारा शराब की तस्करी हो रही है. इस सूचना पर खगौल पुलिस ने कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान लोको कॉलोनी के लोको गेट के पास से पुलिस ने 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया. इनके पास से चार बैगों में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे उत्तर प्रदेश के मुगलसराय से लाया जा रहा था और पटना में बेचा जाना था.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सुशीला देवी, पिंकी देवी, उर्मिला देवी, पूजा कुमारी और ममता देवी के रूप में हुई है. ये सभी महिलाएं पहले भी कई बार अलग-अलग राज्यों से शराब लाकर पटना के विभिन्न क्षेत्रों में बेच चुकी हैं. महिलाओं ने पूछताछ में कबूल किया कि वे नियमित रूप से उत्तर प्रदेश से शराब लाकर पटना में सप्लाई करती थीं.

खगौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आ रही हैं. इस आधार पर लोको कॉलोनी में छापेमारी की गई और लोको गेट के पास से 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद सभी महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

गिरफ्तार महिलाओं के पास से 37 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है, जिसे चार बैगों में छिपाकर रखा गया था. पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है, ताकि इस गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंचा जा सके.

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. माफियाओं द्वारा नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं. महिलाओं का उपयोग इस धंधे में करना तस्करों की नई रणनीति है, लेकिन पुलिस की सतर्कता और सूचनाओं के आधार पर ऐसी तस्करी पर नकेल कसी जा रही है.

Latest articles

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...