14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यशरीर से खाल उतारी, छोटे-छोटे टुकड़े किए, हल्दी का इस्तेमाल… बांग्लादेशी सांसद...

शरीर से खाल उतारी, छोटे-छोटे टुकड़े किए, हल्दी का इस्तेमाल… बांग्लादेशी सांसद का ऐसे ठिकाने लगाया शव

Published on

नई दिल्ली

बांग्लादेश के सांसद अनवारुलल अजमी अनार की हत्या के बाद से ही तनाव बढ़ चुका है, एक तरफ बांग्लादेश ने अपने स्तर पर उस मामले की जांच शुरू की है तो पश्चिम बंगाल में भी कोलकाता पुलिस इस समय पूरा सहयोग कर रही है। दोनों टीमें साथ मिलकर इस मामले की तफ्तीश में लगी हुई हैं, जानने का प्रयास हो रहा है कि आखिर घटना वाले दिन किस तरह से और किन की मदद से अनवारुलल अजमी अनार को मौत के घाट उतारा गया।

दो महीने पहले की साजिश
अभी तक तो इस मामले में सिर्फ इतनी जानकारी मिली थी कि कोलकाता के एक फ्लैट में बांग्लादेश के सांसद का शव मिला। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, कुछ नई चीजें पता चल रही हैं। इसी कड़ी में अब एक नया खुलासा हुआ है, बताया जा रहा है कि इस हत्या की साजिश दो महीने पहले ही कर ली गई थी।

लड़की और कसाई की भूमिका
अमेरिका में बैठे एक दूसरे बांग्लादेशी ने इस सांसद को मारने का पूरा प्लान तैयार किया था। उसे प्लान के मुताबिक सबसे पहले 2 महीने पहले बांग्लादेश से एक कसाई को बुलाया गया, इसके ऊपर बांग्लादेश के सांसद को हनी ट्रैप करने के लिए एक लड़की का इंतजाम भी किया गया। उस लड़की का नाम सेलेस्टी रहमान बताया जा रहा है जिसने सबसे पहले सांसद के साथ दोस्ती बढ़ाई और फिर उन्हें पूरी तरह अपनी जाल में फंसा लिया।

कैसे की गई थी हत्या?
घटना वाले दिन उस लड़की ने बड़ी चालाकी से सांसद को न्यू टाउन स्थित अपने फ्लैट में बुलाया और फिर वहां पर उसकी हत्या को अंजाम दिया गया। जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार सबसे पहले सांसद को बेडरूम में लाया गया, थोड़ी देर बातचीत हुई और फिर अचानक से उनके मुंह पर तकिया रख दिया गया। जब दम घुटने से सांसद की मौत हो गई, उसके बाद कसाई ने अपना काम शुरू कर दिया।

लाश को ठिकाने कैसे लगाया?
सबसे पहले उसने सांसद के शरीर से पूरे मांस को हटाया और फिर हड्डियों के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए। हैरानी की बात ये है कि हड्डी के टुकड़ों पर हल्दी तक लगाई गई जिससे वो जल्दी खराब हो जाए और उसके बाद अलग-अलग जगह पर उन हड्डियों को फेंक दिया गया। पूरा प्रयास दिखा कि किसी भी हालत में पुलिस के हाथ सांसद की बॉडी ना लग जाए।

जांच कहां तक पहुंच गई?
अभी के लिए इस मामले में उस कसाई को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिस गाड़ी में जाकर सारे टुकड़े फेंके गए थे, उसके ड्राइवर को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। कई और लोगों को अभी संदिग्ध मान जा रहा है, ऐसे में आगे आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी अभी हो सकती हैं। अभी के लिए पुलिस भी मान कर चल रही है कि उन्हें सांसद का पूरा शव नहीं मिलने वाला है, लेकिन कुछ हड्डी के टुकड़े जरूर मिल सकते हैं जिससे आगे की जांच की जा सकती है।

 

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...