15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में एक बार फिर औरंगजेब के समर्थन में नारेबाजी, ओवैसी की...

महाराष्ट्र में एक बार फिर औरंगजेब के समर्थन में नारेबाजी, ओवैसी की रैली में लगे नारे

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में एक बार फिर मुगल बादशाह औरंगजेब के समर्थन में नारेबाजी हुई है. इससे पहले कई बार औरंगजेब को लेकर हुई नारेबाजी पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए गिरफ्तारियां की हैं. बीते शनिवार को बुलढाना में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी की रैली थी. इसी रैली में ओवैसी समर्थकों ने ये नारेबाजी की है.

बुलढाना में शनिवार देर शाम जब असदुद्दीन ओवैसी रैली के दौरान अपना भाषण दे रहे थे, उसी समय उनकी रैली में आए समर्थकों ने ‘औरंगजेब अमर रहे’ और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, औरंगजेब तेरा नाम रहेगा’ जैसे नारे लगाए. मुगल बादशाह को लेकर इस नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है.

बुलढाना पुलिस का कहना है कि इस तरह के वीडियो उनके पास आए हैं, हम इनकी जांच कर रहे हैं. इस मामले में हम लीगल ओपिनियन भी लेंगे. अब तक किसी ने शिकायत नहीं की है, शिकायत आने के बाद और लीगल ओपिनियन के बिनाह पर कार्रवाई की जाएगी.

आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज
बता दें कि इससे पहले कई जगहों पर औरंगजेब के समर्थन में नारेबाजी हो चुकी है. इसके अलावा कई युवकों ने अपने मोबाइल में मुगल बादशाह के कसीदे गढ़ने वाले स्टेटस भी लगाए थे. जब यह स्टेटस वायरल हुए तो शिकायत के बाद पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत एक समुदाय को दूसरे समुदाय के खिलाफ अपराध करने के लिए उकसाने, धार्मिक भावनाओं को आहत करने और अन्य अपराधों के तहत केस दर्ज किया था.

देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?
हाल ही में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि अकोला, संभाजीनगर और कोल्हापुर में जो हुआ वह एक संयोग नहीं था, बल्कि यह एक प्रयोग था. राज्य में औरंगज़ेब के इतने हमदर्द कैसे आए?

उन्होंने कहा, “औरंगजेब हमारा नेता कैसे हो सकता है? हमारा राजा केवल एक है और वह छत्रपति शिवाजी महाराज हैं. भारत में मुसलमान, यहां तक ​​कि वे भी औरंगज़ेब के वंशज नहीं हैं. मुझे बताओ कि औरंगज़ेब के वंशज कौन हैं? औरंगज़ेब और उनके पूर्वज कहां से आए थे? इस देश में राष्ट्रवादी मुसलमान उनका समर्थन नहीं करते हैं और वे केवल छत्रपति शिवाजी महाराज को अपना नेता मानते हैं.”

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...