20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यछोटे-छोटे कमरे, 13 से 30 साल तक की लड़कियां, 700 से 1300...

छोटे-छोटे कमरे, 13 से 30 साल तक की लड़कियां, 700 से 1300 रुपये रेट; खुले ‘राज’ तो पुलिस के उड़े होश

Published on

नालंदा:

बिहार के नालंदा के पावापुरी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 33 लड़कियों को आर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहे एक बड़े रैकेट से छुड़ाया है। इन लड़कियों को बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर यूपी, बंगाल, हरियाणा समेत कई राज्यों से लाया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित चार आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एनजीओ की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। छुड़ाई गई लड़कियों में सबसे छोटी की उम्र महज 13 साल है।

700 से 1300 रुपये तक देने का वादा
दरअसल, पावापुरी में चल रहे इस गोरखधंधे का पर्दाफाश एक एनजीओ की शिकायत के बाद हुआ। एनजीओ ‘मिशन मुक्ति फाउंडेशन’ के डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लड़कियों को छोटे-छोटे कमरों में रखा जाता था। उनसे अश्लील डांस करवाया जाता था। हर लड़की के लिए अलग-अलग रेट तय थे। किसी को 1300 रुपये, किसी को 1000 रुपये तो किसी को 700 रुपये रोज देने का वादा किया गया था। लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें एक भी रुपया नहीं दिया गया। परेशान लड़कियों ने किसी तरह अपने परिवार वालों से संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई। परिवार वालों ने एनजीओ की मदद से पुलिस को खबर दी और फिर यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में तीन म्यूजिकल ग्रुप के संचालकों को गिरफ्तार किया है। इनमें बबीता म्यूजिकल ग्रुप, बीआर म्यूजिकल ग्रुप और आशिकी बैंड शामिल हैं। पावापुरी के रहने वाले रंजीत प्रसाद उर्फ राजू अपनी पत्नी बबीता के साथ मिलकर बबीता म्यूजिकल ग्रुप चला रहा था। पुलिस बाकी आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

मोटी कमाई करने का था प्लान
पुलिस के अनुसार, इन लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने का झांसा दिया गया था। आरोपी WhatsApp के जरिए लड़कियों से संपर्क करते थे। उन्हें बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर नालंदा बुलाया जाता था। पुलिस के मुताबिक, इन लड़कियों को पिछले एक साल से यहां रखा गया था। आरोपियों का प्लान सरस्वती पूजा के मौके पर लड़कियों से अश्लील डांस करवाकर मोटी कमाई करने का था। लेकिन पुलिस ने समय रहते उनकी इस योजना को नाकाम कर दिया।

खुश नजर आईं लड़कियां
पुलिस की इस कार्रवाई से लड़कियां काफी खुश हैं। आजादी मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी। पुलिस ने सभी लड़कियों को उनके परिवार वालों के हवाले कर दिया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...