6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगांजा पीना या रखना अब गुनाह नहीं, जो जेल में हैं वो...

गांजा पीना या रखना अब गुनाह नहीं, जो जेल में हैं वो रिहा होंगे: बाइडेन

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका में गांजा रखने के हजारों दोषियों को माफी दे दी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। फेडरल लॉ के तहत इस ड्रग को अपराधमुक्त करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। बाइडेन ने कहा, ‘यह फैसला मेरी उस सोच को दर्शाता है कि गांजा का इस्तेमाल या उसे रखने पर किसी को जेल नहीं होनी चाहिए। मारिजुआना को लेकर हमारे असफल नजरिए के कारण बहुत से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। यह गलत चीजों को सही करने का समय है।’

बाइडेन ने कहा कि मारिजुआना रखने के लिए लोगों को जेल भेजा जा रहा है, जबकि कई राज्यों में यह प्रतिबंधित नहीं है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बाइडेन ने इस मामले को हैंडल करने के तरीकों का जिक्र किया। उन्होंने इसे लेकर होने वाले नस्लीय भेदभाव की भी बात की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि श्वेत और अश्वेत सभी तरह के लोग गांजे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन श्वेतों की तुलना में ज्यादातर अश्वेतों को ही मारिजुआना का इस्तेमाल करने या रखने के मामले में गिरफ्तार किया जाता है। इन पर मुकदमा चलाया जाता है और दोष साबित होने पर जेल में डाल दिए जाते हैं।

मारिजुआना से जुड़े मामले स्टेट ऑफेंस नहीं?
जो बाइडेन ने गांजा के साधारण कब्जे के अपराधों को क्षमा करने की घोषणा की। राष्ट्रपति ने गवर्नर्स ने मारिजुआना से जुड़े मामलों को स्टेट ऑफेंस से अलग करने की मांग की, ताकि सुधार करने के मौके मिलें। बाइडेन ने कहा कि गांजा संघीय कानून के तहत कैसे आता है, इसकी प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत समीक्षा की जाएगी। फिलहाल, मारिजुआना सबसे खतरनाक पदार्थों की कैटेगरी में शामिल है जिसके तहत हेरोइन और lSD भी आते हैं।

इन लोगों को होगा सीधा फायदा
राष्ट्रपति के इस फैसले से उन लोगों को फायदा होगा, जिनके नाम गांजा रखने के आरोप में क्रिमिनल रिकॉर्ड में दर्ज हो गए। इन लोगों ने रोजगार, घर या शिक्षा से जुड़े कई मौके गंवा दिए। बाइडेन के इस फैसले में नॉन-सिटिजन शामिल नहीं हैं, जिनके पास गिरफ्तारी के समय यूएस में रहने का कानूनी अधिकार नहीं था।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...