15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेल...तो 'मजेदार' बनाने के लिए 3 दिन में मैच हार गया भारत!...

…तो ‘मजेदार’ बनाने के लिए 3 दिन में मैच हार गया भारत! जरा कैप्टन रोहित का बेतुका जवाब सुनिए

Published on

इंदौर

ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच में तीन दिन के भीतर ही भारत को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर चार मैच की सीरीज में वापसी की और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली। भारत का क्वालीफिकेशन अभी भी बाकी है। ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए मिले 76 रन के लक्ष्य को एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के बाद भी ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला में 1-2 से पीछे है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा पहुंचे थे। पत्रकारों ने जब उनसे पांच दिन के टेस्ट मैच दो-तीन दिन के भीतर खत्म होने की बात कही तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।

हम तो टेस्ट मजेदार बना रहे हैं
रोहित शर्मा ने कहा, ‘अब तो भारत के बाहर भी टेस्ट मैच पांच दिन तक नहीं चलते। कल साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला तीन दिन में खत्म हुआ। पाकिस्तान में तो लोग टेस्ट मैच को बोरिंग बता रहे हैं, हम तो इसे मजेदार बना रहे हैं। इस तरह की पिच पर खेलना एक सामूहिक फैसला था। हमें पता था कि यह बल्लेबाजों के लिए चैलेंजिंग होगा, लेकिन हम ऐसी चुनौतियों के लिए तैयार हैं।’

पिछले 10 साल में घर पर तीसरी हार
2017, पुणे vs ऑस्ट्रेलिया (स्टीव स्मिथ कप्तान)
2021, चेन्नई vs इंग्लैंड (जो रूट कप्तान)
2023, इंदौर vs ऑस्ट्रेलिया (स्टीव स्मिथ कप्तान)

पिच की इतनी बात क्यों करते हैं?
एक सवाल के जवाब में रोहित शर्मा कहते हैं, ‘भारत में यहां लोग पिच के बारे में इतनी बात क्यों करते हैं? मुझसे ऐसा सवाल क्यों नहीं किया जाता कि नाथन लियोन ने कितनी शानदार गेंदबाजी की। चेतेश्वर पुजारा और उस्मान ख्वाजा ने कितनी शानदार बॉल फेंकी। हम पिच पर कुछ ज्यादा ही फोकस करते हैं। आपको ऐसी पिच पर श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज चाहिए। आपको इस तरह कैमियो पारी की जरूरत होती है।’ अय्यर ने दूसरी पारी में 27 गेंद में 26 रन की तेज पारी खेली थी, जिसमें तीन चौके और दो छक्के जड़े।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...