9.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीयकिसी तीसरे ने कराई थी भारत में एंट्री, पूरी तैयारी के साथ...

किसी तीसरे ने कराई थी भारत में एंट्री, पूरी तैयारी के साथ PAK से आई थी सीमा हैदर… IB के बड़े खुलासे

Published on

नोएडा,

पाकिस्तानी सीमा हैदर मामले की जांच कर रही केन्द्रीय जांच एजेंसियों को अहम जानकारी मिली है. किसी तीसरे शख्स की मदद से पूरी तैयारी के साथ सीमा को भारतीय सीमा में दाखिल करवाया गया था. खुफिया एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, सीमा ने बकायदा पूरी तैयारी के साथ अपना ड्रेसअप इस तरीके से किया था कि वह ग्रामीण भारतीय महिला लगे. सीमा को इस तरीके से तैयार करने के लिए पेशेवर लोगों की मदद ली गई थी.

सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए उसने अपने बच्चों को भी इसी तरीके से ड्रेसअप करवाया था. जांच एजेंसियों के मुताबिक, ऐसा ही तरीका ह्यूमन ट्रैफिकिंग यानि घरेलू सहायिका या जिस्मफरोशी रैकेट में शामिल महिलाएं भारत-नेपाल सीमा पार करने में इस्तेमाल करती हैं. इसके अलावा जिस धाराप्रवाह भाषा में सीमा लगातार बात कर रही है ऐसी ट्रेनिंग नेपाल में मौजूद पाकिस्तानी हैंडलर उन महिलाओं को देते हैं जिनको नेपाल बॉर्डर पार कराकर भारत में गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भेजा जाता है.

एजेंट भी जांच के दायरे में
भारतीय खुफिया और जांच एजेंसियों की जांच के दायरे में अब ऐसे एजेंट भी हैं जो इस तरीके की खास तैयारी कराते हैं. भारत में अवैध तरीके से लोगों को घुसवाने में मदद करते हैं. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, भारत नेपाल सीमा पर 13 मई को सीमा हैदर-सचिन के भारत में एंट्री दावों की तस्दीक फिलहाल केन्द्रीय एजेंसियों की जांच में नहीं हो सकी है. क्योंकि दोनों भारत में एंट्री का यही दिन बता रहे हैं.

सीसीटीवी फुटेज की जांच
सीमा हैदर प्रकरण मामले की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसियों के मुताबिक, 13 मई को भारत-नेपाल सीमा सुनौली सेक्टर और सीतामढ़ी सेक्टर में अब तक थर्ड नेशन सिटीजन की मौजूदगी की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. भारत-नेपाल सीमा पर इन्हीं दोनों जगहों से सीमा हैदर और सचिन द्वारा भारत में एंट्री का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद यहां मौजूद रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है.

भारत नेपाल सीमा के सारे बस रूट पर 13 मई को गुजरने वाली बसों के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है जिसका विवरण सीमा और सचिन ने दिया है. थर्ड नेशन सिटीजन यानी भारत नेपाल के अलावा किसी तीसरे देश के नागरिक का भारत नेपाल सीमा पर मौजूद होना और उसे पार करने की कोशिश करना. भारत नेपाल में मैत्री समझौता होने के नाते इन दोनों देशों के अलावा अगर किसी तीसरे देश का नागरिक यहां पर आता है तो इसकी सूचना तुरंत यहां पर मौजूद एजेंसियों को स्थानीय पुलिस को देनी होती है और भारत की संबधित एजेंसियां अपनी जांच शुरू करती हैं.

इसके अलावा खास मल्टी टास्किंग एजेंसी टीम जिसमें आईबी, कस्टम, इमीग्रेशन, सशस्त्र सीमा बल, फारेस्ट डिपार्टमेंट, और यूपी, बिहार पुलिस के सदस्य शामिल हैं, उसने भी रिपोर्ट केन्द्रीय जांच एजेंसियों को सौंपी है कि 13 मई के दिन किसी तीसरे देश के नागरिक को नहीं देखा गया था भारत नेपाल सीमा पर. इसके बाद भारत नेपाल सीमा पर स्थित चारों आईसीपी यानि इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के रिकार्ड की जांच की जा रही है कि कहीं उन जगहों से तो थर्ड नेशन सिटिजन की एंट्री तो नहीं हुई है जिसमें सुनौली, बहराइच और रकसौल शामिल हैं.

वो 10 सवाल जो किसी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं.

1. 4 बच्चों की मां खुद को पाकिस्तान के छोटे से शहर का बताती है, लेकिन पबजी गेम में दिन भर व्यस्त कैसे रहती थी.

2. 5वीं पास मिडिल क्लास घरेलू महिला एक नहीं दो-दो पासपोर्ट क्यों रखेगी.

3. अपने 4 बच्चों को छोड़कर सचिन से मिलने नेपाल कैसे चली आई.

4. यही नहीं दूसरी पार पाकिस्तान सीमा लौटी तो अपने चार बच्चों के एकदम नए पासपोर्ट कैसे बनवाकर लौटी.

5. उसके पास इतने पैसे कहां से आए. सीमा कहती है उसने मकान बेचा था… लेकिन क्या पाकिस्तान में महिलाओं को संपत्ति में इतना अधिकार है?

6. पति को भनक लगे बिना उसने मकान कैसे बेच लिया…

7. सीमा दुबई जाती है और पाकिस्तानी रुपयों को दिरहम में बदलवा लेती है. फिर दुबई में होटल और कैब का इंतजाम आसानी से कर लेती है.

8. घुसपैठ के आरोप में भारत में पकड़े जाने पर भी कैसे इतनी शांत कैसे दिख रही है.

9. सीमा ने न सिर्फ अपना बल्कि अपने चार बच्चों का भी फर्जी आधार कार्ड कैसे बनवा लिया.

10. पाकिस्तान में उसने जितने फोन इस्तेमाल किए उनमें से एक भी वो भारत लेकर नहीं आई. नेपाल से भी उसने दूसरे लोगों के हॉटस्पॉट से व्हाट्सएप कॉल किए… पाकिस्तान में वो अपना पर्सनल लैपटॉप क्यों छोड़ आई.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...