18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यकिसी का अपना लापता, कोई सामान खोज रहा... महाकुंभ में भगदड़ के...

किसी का अपना लापता, कोई सामान खोज रहा… महाकुंभ में भगदड़ के बाद खौफनाक मंजर

Published on

नई दिल्ली

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या से पहले संगम पर भगदड़ मच गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कई लोगों की मौत की भी बात कही जा रही है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भगदड़ के बाद संगम पर भयावह मंजर देखने को मिला। संगम के पास लोगों का बिखरा सामान, जूते-चप्पल और कपड़े तितर-बितर पड़े हुए हैं। किसी का सामान खो गया तो किसी का अपना लापता हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने भगदड़ के मंजर की आंखों देखी बताई।

‘आने-जाने के लिए था एक ही रास्ता’
एक चैनल से बात करते हुए एक शख्स ने बताया कि प्रशासन ने संगम के लिए एक ही रास्ता कर दिया था। इसलिए ये हादसा हुआ। अचानक कुछ महिलाएं गिरी। हम लोगों ने उनकी मदद की। लेकिन तब तक दूसरी ओर भी भगदड़ मच चुकी । संगम की ओर आने और जाने का एक ही रास्ता था। लोग इधर उधर भागने की कोशिश कर रहे थे। हालात खराब हो रही थी।

‘लोग सो रहे थे, और भीड़ ने कुचल दिया’
एक अन्य शख्स ने बताया कि लोगों की भीड़ संगम की ओर बढ़ी। कुछ लोग जमीन पर बैठे थे। लेकिन भगदड़ में लोग एक दूसरे पर चढ़ते हुए कूदते चले गए और यहां पर जो भी पुलिस फोर्स थी वो सब हट गए। लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। कम से कम ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए थी कि ऐसा हादसा ना हो। कई लोग घायल हो गए। कई लोग लापता हैं।

‘पुलिस फोर्स भी पीछे हट गई’
एक श्रद्धालु ने बताया कि रात डेढ़ बजे के करीब भगदड़ मची। लोग सो रहे थे, और दूसरी और से भीड़ आई और भगदड़ मच गई। बैरिकेडिंग पर पुलिस फोर्स तैनात थी, लेकिन भीड़ को देखकर वो पीछे हट गए। इसके बाद भगदड़ मच गई। चीख पुकार शुरू हो गया। फिर घायलों को ले जाने के लिए एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एक महिला ने बताया कि अचानक भीड़ आई और भगदड़ मची। हम पिछले दो घंटे से यहीं हैं। हमारा सामान खो गया है। बैग नहीं मिल रहा। फोन भी टूट गया। हमें आगे जाने का मौका नहीं मिल रहा। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कुछ लोग अपनों से बिछड़ गए। कोई सुनने वाला नहीं है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...