16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यजेल से बाहर आए सोरेन, पत्नी कल्पना की आंखों में छलके आंसू,...

जेल से बाहर आए सोरेन, पत्नी कल्पना की आंखों में छलके आंसू, पूर्व सीएम ने यूं हाथ हिला किया स्वागत

Published on

रांची

झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को हेमंत सोरेन जेल से बाहर आ गए। लैंड स्कैम मामले में 31 जनवरी को गिरफ्तार हेमंत सोरेन 149 दिनों बाद जेल से बाहर निकले। रांची स्थित बिरसा मुंडा कंेद्रीय कारा से बाहर निकलने पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और जेएमएम के कई वरिष्ठ नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कल्पना सोरेन के आंखों में खुशी के आंसू छलक आएं, वहीं पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने हाथ हिलाकर सभी का स्वागत किया।

इससे पहले हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर हेमंत सोरेन के जेल से निकलने को लेकर कार्यवाही शुरू हुई। हेमंत सोरेन की ओर से उनके छोटे भाई बसंत सोरेन पीएमएलए कोर्ट पहुंचे। साथ ही उन्होंने जमानत को लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। कोर्ट के रिलीज ऑर्डर के साथ बसंत सोरेन भी जेल पहुंचे। वहीं पत्नी कल्पना सोरेन भी जेल पहुंची।

50-50 हजार रुपये के दो निजी मुचलके पर जमानत
हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन की जमानत के लिए 50-50 हजार रुपये के दो निजी मुचलके पीएमएलए कोर्ट में भरने का निर्देश दिया था। इसे लेकर उनके अधिवक्ता ने कोर्ट में सारी कानूनी प्रक्रिया को पूरी की। इसके बाद पीएमएलए कोर्ट ने रिलीज आदेश बिरसा मुंडा जेल प्रशासन को भेजा। रिलीज ऑर्डर मिलने के बाद जेल प्रशासन ने हेमंत सोरेन को जमानत पर छोड़ दिया।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...