7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यSP नेता की धमकी, अखिलेश सरकार नहीं तो क्या हुआ,गाड़ी के साथ...

SP नेता की धमकी, अखिलेश सरकार नहीं तो क्या हुआ,गाड़ी के साथ फूंक दूंगा

Published on

देवरिया

देवरिया में मारुती सर्विस सेंटर के कर्मचारी को मोबाइल पर धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक सपा नेता को जेल भेज दिया। सपा नेता संगम यादव का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में सपा नेता इंश्योरेंस क्लेम में पूरी गाड़ी ठीक कराने के लिए वर्कशॉप कर्मचारी को धमका रहे हैं। संगम यादव कह हैं कि अखिलेश यादव की सरकार नहीं है, तो क्या हुआ मैं राष्ट्रीय सचिव हूं”, यदि सर्विस सेंटर आऊंगा तो उसी गाड़ी में बांधकर सबको फूंक दूंगा।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोटर्स इंडस्ट्रीयल स्टेट पुरवा मेहड़ा के रहने वाले विक्रम पटेल पुत्र वीरेन्द्र पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शहर के भुजौली कालोनी के रहने वाले शैलेन्द्र कुमार यादव उर्फ संगम यादव पुत्र ललिता प्रसाद यादव ने शनिवार को अपनी कार को सर्विस सेंटर पर दुर्घटना क्लेम के लिए बुक कराने के लिए फोन किया था। उसी दौरान सर्विस एडवाइजर को फोन पर गाली देने के साथ जान से मारने की धमकी दी।

सदर कोतवाली पुलिस ने शैलेन्द्र कुमार यादव उर्फ संगम यादव के विरुद्ध धारा 504,506 और 384 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...