9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'आतंकियों को छोड़ देते थे सपा वाले', मिर्जापुर में PM मोदी ने...

‘आतंकियों को छोड़ देते थे सपा वाले’, मिर्जापुर में PM मोदी ने अखिलेश को घेरा

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि कानून व्यवस्था और समाजवादी पार्टी का 36 का आंकड़ा है, जो आतंकी पकड़े जाते थे, उनको भी ये सपा वाले छोड़ देते थे, जो पुलिस अफसर इसमें आनाकानी करता था, सपा सरकार उसे सस्पेंड कर देती थी. इन्होंने पूरे यूपी को, पूर्वांचल को माफिया का सुरक्षित ठिकाना बना दिया था, जीवन हो या जमीन, कब छिन जाए कोई नहीं जानता था और सपा सरकार में माफिया को भी वोटबैंक के हिसाब से देखा जाता था.

पीएम मोदी ने कहा कि 6 चरणों के मतदान में देश ने तीसरी बार भाजपा-एनडीए की मजबूत सरकार को पक्का कर दिया है. भारत ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का मन क्यों बनाया? इसका सीधा-सीधा कारण है- नेक नीयत, नेक नीतियां और राष्ट्रनिष्ठा. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वालों को देश अच्छी तरह जान गया है. ये लोग घोर सांप्रदायिक हैं, ये लोग घोर जातिवादी हैं, ये लोग घोर परिवारवादी हैं, जब भी इनकी सरकार बनती है ये लोग इसी आधार पर फैसला लेते हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि ज्येष्ठ का ये म​हीना हमारी परंपरा में विशेष होता है, इसका हर मंगलवार बहुत खास होता है. इस बार का बुढ़वा मंगल और भी विशेष है, क्योंकि 500 साल बाद ये पहला बुढ़वा मंगल होने वाला है, जब बजरंग बली के प्रभु राम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजे होंगे.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...