4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलवनडे क्रिकेट में स्पिनरों की तबाही... USA ने तोड़ दिया भारत का...

वनडे क्रिकेट में स्पिनरों की तबाही… USA ने तोड़ दिया भारत का 40 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा इतिहास

Published on

नई दिल्ली

क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। किसी भी मैच में कब क्या नया रिकॉर्ड बन जाए इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है। ऐसा ही कुछ अमेरिका और ओमान के बीच खेले गए आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के मुकाबले में देखने को मिला। इस मैच में अमेरिका की टीम ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रचते हुए भारतीय टीम के 40 साल पुराने रिकॉर्ड को धस्वत कर दिया। यह रिकॉर्ड है वनडे क्रिकेट में सबसे छोटे टोटल को डिफेंड करने का। इस रिकॉर्ड के अलावा मुकाबले में दोनों टीमों के स्पिन गेंदबाजों ने भी अपना कमाल दिखाया।

दरअसल ओमान के खिलाफ इस मैच में अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.3 ओवर में सिर्फ 122 रन का स्कोर खड़ा कर पाई। टीम की तरफ से सिर्फ 5 ही बल्लेबाज ऐसे रहे जिन्होंने दहाई के आंकड़े को पार किया था। निराशाजनक बैटिंग के बाद सिर्फ गेंदबाजों से ही उम्मीद बची हुई थी कि वह कुछ कमाल दिखा पाए और ऐसा ही देखने को भी मिला।

122 रन को अमेरिका ने किया डिफेंड
बल्लेबाजी में सिर्फ 122 रन बनाने के बाद अमेरिका के गेंदबाजों ने कमाल ही कर दिया। ओमान की टीम को अमेरिका ने 25.3 ओवर के खेल में सिर्फ 65 रन पर समेट कर 57 रन से मैच को जीत लिया। इसके साथ ही अमेरिका ने सबसे कम टोटल को डिफेंड करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह कारनामा भारतीय टीम ने 1985 में किया था।40 साल पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर सिर्फ 124 रन बनाकर इसे डिफेंड किया था। हालांकि, अब सबसे कम टोटल को सफलतापूर्वक बचाव करने का रिकॉर्ड अमेरिका के नाम दर्ज हो गया है।

स्पिन गेंदबाजों ने मचाई तबाही
रिकॉर्ड ब्रेकिंग इस मुकाबले में गेंदबाजी में भी एक बड़ा कारनामा हुआ। दरअसल इस मैच में दोनों की तरफ से एक भी पेस बॉलर का इस्तेमाल नहीं किया गया। दोनों ही टीमों ने सिर्फ स्पिनरों से बॉलिंग कराई, जिसमें कुल 19 विकेट गिरे। इस तरह वनडे में पहली बार ऐसा देखने को मिला जब दोनों पारियों में सिर्फ स्पिन गेंदबाजों का इस्तेमाल किया गया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...